SHOCKING : आंख मार के स्टार बनी लड़की ने, बापू की मौत का बनाया मजाक
Recommended Video

हाल ही में एक लड़की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस लड़की का नाम प्रिया प्रकाश है और ये मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस है। आपको बता दे कि वेलेंटाइन वीक में इस लड़की की आंख मारने वाली फोटो जमकर वायरल हो रही है। लेकिन इस लड़की ने कुछ ऐसा किया है जो कि आपको चौका देगा।
इंटरनेट सेंसेशन बनी चुकी इस लड़की ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट में शेयर किया है जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मौत का मजाक बनाया गया है। इस लड़की ने उस वीडियो को ट्विटर पर मजाक के लहजे से शेयर किया है।

हालांकि आपको बता दें कि इस लड़की ने वीडियो नही बनाया है पर इसको शेयर करने से पहले जरूर दो बार सोचना चाहिए। प्रिया प्रकाश नाम की इस लड़की ने जो वीडियो शेयर किया है उसको किसी फैन ने बनाया है पर इसको ट्विटर पर डालकर इस लड़की ने काफी बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया है।
इस वीडियो को देखकर आपको भी झटका लगेगा क्योंकि इस वीडियो में जब आप देखेगे तो आपको नजर आएगा कि प्रिया प्रकाश नाम की ये लड़की आंख मारती है और उधर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोली लगती है और वो जमीन पर गिर जाते है। इस तरह के वीडियो महात्मा गांधी के सम्मान के खिलाफ है।
हालांकि इस वीडियो को अभी तक किसी ने ज्यादा देखा नही है और ना ही इस वीडियो को डीलीट किया गया है। लेकिन इतना तो तय है कि अगर इस वीडियो को तुरंत नहीं डिलीट किया गया तो ये प्रिया प्रकाश के लिए मुसीबत की घंटी बन सकता है।
ये लड़की मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर है और ये वीडियो उनकी आने वाली फिल्म 'ओरू अदार लव' (Oru Adaar Love) का है। इस वीडियो को लेकर कई तरह के जोक सोशल मीडिया पर बनाए गए है पर महात्मा गाधी की मौत का ऐसा वीडियो पोस्ट करके प्रिया ने गलत किया है।


Click it and Unblock the Notifications











