ALERT: शाहरूख की 'फैन' का धमाका.. PROFIT कमाने की ताबड़तोड़ तैयारी!
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान स्टारर फिल्म 'फैन' रिलीज़ हो चुकी है। फैन पर फैन्स रिएक्शन जबर्दस्त है। फिल्म के शो धमाकेदार जा रहे हैं। बता दें, फैन के साथ इस शुक्रवार कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि फिल्म की वीकेंड शानदार रहेगी।
बहरहाल, यशराज फिल्म्स शाहरूख खान की इस फिल्म को और बड़ी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भारत के साथ साथ फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी धमाकेदार ओपनिंग देने की पूरी तैयारी की जा रही है।
SURPRISE: शाहरूख खान की 'फैन' से पहले.. सलमान खान का 'सुल्तान' तड़का!
फिल्म को विदेशों के बड़े मार्केट के साथ साथ नॉन ट्रेडिशनल मार्केट में भी रिलीज किया जा रहा है। जहां फर्स्ट फेज में फैन को जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड में रिलीज किया जाएगा। वहीं, सेकेंड फेज में पेरू, मिस्र, पोलैंड, कोरिया, चीन, जापान में रिलीज करेंगे।
शाहरूख खान की 'फैन' का कुल बजट 105 करोड़ का है। 80 करोड़ फिल्म प्रोडक्शन , जबकि 25 करोड़ पब्लिसिटी के लिए खर्च किए हैं। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए अच्छी खासी कमाई करनी है। लेकिन यशराज फिल्म्स की तैयारी देखकर साफ है कि फिल्म काफी प्रॉफिट कमाने वाली है।
जानिए शाहरूख खान के 'फैन' से जुड़ी बातें:


Click it and Unblock the Notifications

