MS Dhoni दोस्त के घर सरप्राइज देने पहुंचे, एक लड़की ने मारा मौके पर चौक्का और कर डाला ये काम

MS Dhoni Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को हाल ही में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद धोनी आईपीएल में अब भी एक्टिव हैं।
धोनी बर्थडे पार्टी पर पहुंचे
वह भारत के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने देश को वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर 1 पर पहुंचा था। धोनी की लोकप्रियता आज भी पूरी दुनिया में बेहद ज्यादा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं, जिसमें धोनी अपने एक दोस्त की बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर धोनी के दोस्त इमोशनल हो गए।
फैन गर्ल ने खिंचवाई फोटो
इस पार्टी में एक महिला ने जब धोनी के साथ तस्वीर खिंचवाई, तो उसकी खुशी देखने लायक थी। उस महिला का एक्सप्रेशन अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। यही नहीं, उस महिला के लिए धोनी भी उनकी वीडियो में दिल खोलकर मुस्कुराए।
धोनी के बारे में
धोनी के साथ आईसीसी हॉल ऑफ फेम में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के ग्रेम स्मिथ और हाशिम अमला, और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को भी शामिल किया गया है। महिला खिलाड़ियों में इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर और पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर को भी इस सम्मान से नवाजा गया है।
इस सम्मान को मिलने के बाद एमएस धोनी ने कहा- "आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नाम आना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। यह ऐसे खिलाड़ियों को याद करता है जिन्होंने कई पीढ़ियों तक क्रिकेट में योगदान दिया है। ऐसे महान खिलाड़ियों की सूची में नाम जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।"
धोनी का रांची से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ऊंचाइयों तक पहुंचना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आईसीसी ने एक बयान में धोनी के बारे में लिखा- "धोनी की शुरुआती पारियों ने ही यह साबित कर दिया था कि वह धैर्य और स्पष्टता के साथ खेलने वाले खिलाड़ी हैं। इसी कारण चयनकर्ताओं ने 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें कप्तानी सौंपने का साहसिक फैसला लिया।"
"उस समय भारतीय क्रिकेट की स्थिति थोड़ी नाजुक थी। उसी साल भारत 50 ओवर वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था। टी20 टीम में कई नए और अनएक्सपीरिंस्ड खिलाड़ी थे, क्योंकि उस समय के कई सीनियर प्लेयर्स टीम में नहीं थे। ऐसे में किसी को भी भारत से जीत की उम्मीद नहीं थी। लेकिन धोनी की कप्तानी में एक नई पीढ़ी सामने आई - रोहित शर्मा, आरपी सिंह, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी जिन्होंने बिना किसी डर के क्रिकेट खेला।"
"इस निडर सोच का ही शानदार नतीजा यह रहा कि भारत ने वह वर्ल्ड कप जीत लिया। भारत ने फाइनल में अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया और इतिहास रच दिया।"


Click it and Unblock the Notifications











