Viral Video: फैन ने ज़बरदस्ती की सारा को किस करने की कोशिश, घबरा गईं एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्टर्स के लिए एक दिक्कत होती है फैन्स को संभालना। और कभी कभी फैन्स अपनी लाइन क्रॉस कर ही देते हैं। सारा अली खान के साथ भी आज ऐसा ही हुआ जब एक फैन ने हाथ मिलाने के बहाने उनके हाथ पर किस करने की कोशिश की ।
सारा को कुछ समझ ही नहीं आया और उनके चेहरे पर डर और हैरानी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने फौरन अपने हाथ वापस खींचे और आसपास के लोगों ने उन्हें सुरक्षा देने की कोशिश की।

गौरतलब है कि सारा अली खान जिम से वापस लौट रही थीं और फोटोग्राफर हमेशा की तरह उनकी तस्वीरें लेने के लिए खड़े थे। तभी एक आदमी ने उनके आगे हाथ बढ़ाया। वीडियो में सारा पहले थोड़ी हैरान दिखती हैं।
लेकिन फैन का दिल रखने के लिए सारा ने भी हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ा दिया। फैन ने सारा से हाथ मिलाया और फिर उनके हाथ पर किस करने की कोशिश करने लगा।
सारा इस हरकत के लिए तैयार नहीं थीं। उन्हें कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने अपना हाथ पीछे खींचा। बाद में बाकी फोटोग्राफर ने भी उन्हें असहज देखकर उन्हें गाड़ी में बैठने की सलाह दी।
वैसे ही सारा ही नहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स फैन्स की अजीब हरकतें झेल चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications











