शाहरुख खान खुद गए अबराम को छोड़ने स्कूल..फैन ने ट्विट की तस्वीर
.एक फैन ने शाहरुख खान की तस्वीर क्लिक और शाहरुख खान ने उसका रिप्लाई भी किया।
शाहरुख खान के बारे में हर कोई जानता है कि वो बच्चों से कितना प्यार करते हैं। खासकर अबराम सबसे छोटे हैं और शाहरुख खान के सबसे चहेते हैं। वो किसी भी हाल में अबराम के साथ समय बिताने का मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल में एक फैन ने उनकी तस्वीर खिंची जब वो अबराम को छोड़ने स्कूल जा रहे थे।
दरअसल शाहरुख खान का फैन सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था और उन्हें शाहरुख खान दिख गए बस उन्होंने तस्वीर क्लिक कर पोस्ट कर दी। शाहरुख खान ने उसका रिप्लाई किया और कहा कि हां मैं अपने बेबी को छोड़ने को स्कूल जा रहा था।
शाहरुख खान पहले भी कई बार जब आर्यन और सुहाना छोटे थे तो उन्हें स्कूल खुद छोड़ने जाते थे और इसकी कई वीडियो भी हैं। शाहरुख खान के बारे में ये वैसे भी हर कोई जानता है उनके लिए बच्चों की पढ़ाई सबसे ज्यादा मायने रखता है।
वो अक्सर बोलते भी हैं कि उनके बच्चे भले बॉलीवुड में करियर बनाएं लेकिन उन्हें पढ़ाई पूरी करनी पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications