सोनू सूद से फैन ने कहा ' प्लीज सलून पहुंचा दो' एक्टर का जवाब सुन हंसी नहीं रोक पायेंगे, जबरदस्त !
मजदूरों के मसीहा सोनू सूद इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से बात कर रहे हैं। उन्हें उनके घर पहुंचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन कई बार ये भी हो रहा है कि अपने मजेदार जवाब से सोनू सूद सभी का दिल भी जीत रहे हैं और कॅामेडी भी कर रहे हैं।
Recommended Video
जी हां, हाल ही में ऐसा हुआ जब ट्विटर पर अपने ढेरों फैंस का जवाब देते हुए सोनू सूद के सामने एक ऐसा सवाल आया जो कि इन दिनों चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं सलून की। इसी से जुड़ा हुआ एक सवाल फैंस ने पूछा। ऐसा मालूम होता है कि फैंस के लिए सलून जाना इस वक्त सबसे अहम काम बना हुआ है।

सोनू को एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं, मैं ढाई महीने से पार्लर नहीं गया। प्लीज मुझे सलून पहुंचा दीजिए। इस पर सोनू ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि सलून जाकर क्या करोगे।
सलून वाले को तो मैं उसके गांव छोड़ के आ गया। उसके पीछे पीछे उसके गांव जाना है तो बोलो? इससे पहले भी सोनू से एक शख्स ने ठेके पर जाने तो दूसरे ने गर्लफ्रेंड के पास जाने की मदद मांगी थी। जिस पर सोनू का रिएक्शन तेजी से वायरल हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications