..................... Famous singer Tony Bennett passed away, broken heart of fans - Hindi Filmibeat

मशहूर सिंगर के अचानक निधन से सदमें में म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकार, फैंस का टूटा दिल

Tony Bennett passed Away

Tony Bennett passed away: म्यूजिक इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, सिंगिंग की दुनिया में अपने आइकॉनिक गानों के लिए मशहूर टोनी बेनेट का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। टोनी बेनेट के निधन की जानकारी उनकी प्रचारक सिल्विया वेनर ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक बयान में दी है। इस खबर के आते ही, फैंस का दिल टूट गया है।

मशहूर सिंगर टोनी बेनेट का निधन-

सिंगिंग की दुनिया के शानदार कलाकार और पॉप सिंगर टोनी बेनेट ने शुक्रवार को दुनियां को अलविदा कह दिया, टोनी बेनेट के निधन की जानकारी उनकी प्रचारक सिल्विया वेनर ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक बयान में दी है। टोनी ने अपनी आखिरी सांसे अपने होम टाउन न्यूयॉर्क में ली, पिछले काफी वक्त से सिंगर वहीं रह रहे थे।

सिल्विया ने कहा कि, उनके निधन का कोई विशेष कारण नहीं था। हालांकि, 2016 में उन्हें अल्जाइमर रोग का पता चला था। जैसे ही टोनी के निधन की खबर सामने आई, सेलिब्रिटीज और फैंस ने उनके निधन पर शोक जता रहे हैं, फैंस का दिल टूट चुका है। इस तरह से अचानक टोनी का जाना फैंस के किसी भी सदमें से कम नहीं हैं।

टोनी बेनेट का करियर-

टोनी बेनेट ने म्यूजिक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने दिए। उनका एक दो नहीं बल्कि आठ दशकों तक एक खूबसूरत करियर रहा। उन्होंने अपने गानों से फैंस के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी, जिसे कोई नहीं मिटा सकता है। इतालवी आप्रवासियों के परिवार में जन्मे टोनी का असली नाम एंथोनी डोमिनिक बेनेडेटो था।

टोनी बेनेट का पहला गाना था- 'जो बारी'। हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी 'बिकॉज ऑफ यू' सॉन्ग से मिली थी। देखते ही देखते टोनी म्यूजिक लवर्स के फेवरेट सिंगर बन गए थे। टोनी को 20 ग्रेमी अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। साथ ही उन्हें एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और दो प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X