Shreya Ghoshal ने खो दी अपनी आवाज, पहुंची अस्पताल, Instagram पर बताया दर्द

Shreya Ghoshal

Shreya Ghoshal :बॅालीवुड की लोकप्रिय सिंगर श्रेया घोषाल ने बताया है कि उन्होंने अपनी आवाज खो दी थी। काफी घंटों के इलाज के बाद उनकी आवाज वापस आयी है। श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से इस दर्द को साझा किया है। श्रेया ने बताया है कि ऐसा क्या हुआ था, जिसके कारण वह अपनी आवाज को पूरी तरह से खो चुकी थीं। श्रेया के इस पोस्ट पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने जिंदगी के सबसे बड़े खुलासे को साझा किया है। श्रेया घोषाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी आवाज के चले जाने को लेकर सारी जानकारी शेयर की है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर श्रेया ने लिखा है कि मैं बहुत भावुक हूं। मैं अपने बैंड, फैम और अपनी ए टीम को पूरी तरह से बहुत प्यार करती हूं। उन्होंने मुझे मेरे सबसे अच्छे और खराब समय में सहारा दिया है। चाहे कुछ भी हो जाए, मुझे चमकाने में मदद की है।

श्रेया घोषाल ने लिखा भावुक पोस्ट

श्रेया घोषाल ने लिखा भावुक पोस्ट

श्रेया घोषाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि पिछली रात को ऑरलैंडो में नाइट कंसर्ट के बाद मैंने अपनी आवाज पूरी तरह से खो दी थी। मेरे शुभचिंतकों की दुआओं और डॉक्टरसमीर भार्गव के बेस्ट केयर की बदौलत ही मैं अपनी आवाज को वापस ला सकी हूं।

श्रेया घोषाल का इलाज

श्रेया घोषाल का इलाज

वह लिखती हैं किइस इलाज के बाद मैंन्यूयॉर्कएरिना में 3 घंटे के पैक्ड कंसर्टमें गा पाई हूं। शुक्रिया न्यूयॉर्क मुझे इतना प्यार देने के लिए। आपको बता दें कि श्रेया घोषाल का नाम बॅालीवुड की सबसे लोकप्रिय सिंगर में शामिल है।

हर महीने श्रेया घोषाल की इतनी कमाई

हर महीने श्रेया घोषाल की इतनी कमाई

उन्होंने 4 दफा राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। 4 साल की उम्र से ही श्रेया ने गाने की शुरुआत की। श्रेया का करियर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा से शुरू हुआ था। उन्होंने इस शो को जीता था। कमाई के मामले में भी श्रेया घोषाल किसी से पीछे नहीं हैं। वह हर महीने 1 करोड़ के करीब की कमाई करती हैं।

श्रेया घोषाल की संंपत्ति

श्रेया घोषाल की संंपत्ति

साल भर में उनकी कमाई 12 करोड़ के करीब जाती है। अगर श्रेया घोषाल की संपत्ति की बात की जाए तो वह 182 करोड़ के करीब बताई जाती है। श्रेया घोषाल के लिए अमेरिका में श्रेया घोषाल दिवस मनाया जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X