Arijit Singh: अरिजीत सिंह को ये क्या हुआ! ऐसा हाल देख मचा बवाल.. पैसे की कमी या कोई और है बात

Arijit Singh: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह हमेशा ही अपनी आवाज से सबको दीवाना बनाते आए हैं फैंस के दिलों पर राज करते रहे हैं। लेकिन इस बार अरिजीत सिंह का एक प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद से खबरों में आ गए हैं, जिसको देखकर फैंस के बीच खलबली मच गई है।
अरिजीत सिंह का प्राइवेट वीडियो-
सिंगर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे अरिजीत सिंह बंगाल में अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद में आम लोगों की तरह गली में घूम रहे हैं। इस वीडियो मे देखकर एक बार में सिंगर को पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन जब दूसरी बार इस वीडियो को ध्यान से देखते हैं तो पता चलता है कि यह सिंगर अरिजीत ही है।
Arijit Singh is more Bengali than most of the Bengalis out there 😭pic.twitter.com/H7Y4oanPvF
— Ayush (@abasu0819) May 24, 2023
इस दौरान सिंगर वहां खड़े लोगों से बात भी करते नजर आ रहे है, जिसके बाद सिंगर अपना स्कूटर स्टार्ट करते है और निकल जाते है। इतनी साधारण तरह से जिंदगी जीने वाले अरिजीत सिंह का वीडियो वायरल हुआ तो फैंस को सिंगर की चिंता सताने लगी और उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दी।
सोशल मीडिया पर यूर्जस-
आरिजीत सिंह के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, यह कितने डाउन टु अर्थ है। दूसरे यूजर ने लिखा, सिंपल होने का लेवल तो देखिए। तीसरे ने लिखा, अरिजीत सिंह के इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया।
वहीं चौथे ने लिखा, अरिजीत टैलेंटेड के साथ-साथ एक अद्भुत इंसान भी हैं। इसके अलावा किसी किसी ने यह भी पूछ लिया कि कहीं अरिजीत सिंह की अर्थिक स्थिति खराब तो नहीं हैं , कहीं पैसों की कोई दिक्कत तो नहीं हैं।
अरिजीत सिंह का करियर-
इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फेमस सिंगर्स की लिस्ट में अरिजीत सिंह का नाम शामिल होता है, हर कोई सिंगर का दीवाना है। अपनी आवाज से कई सारे हिट गाने देने वाले अरिजीत सिंह की आवाज सुनने के लिए फैंस हमेशा ही इंतजार करते हैं।
अरिजीत के गाने 'तुम ही हो' और 'आशिकी 2' का 'चाहूं मैं या ना' से पहचान मिली थी। इसके बाद सिंगर ने कभी मुड़कर नहीं देखा और आज सफलता की बुलंदी पर हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म जरा हटके जरा बचके में फिर और क्या चाहिए गाना गाया है।


Click it and Unblock the Notifications