..................... Famous photographer 'Pradeep Bandekar' passed away, last rites will be held today afternoon - Hindi Filmibeat

मशहूर फोटोग्राफर 'Pradeep Bandekar' का निधन, आज दोपहर में होगा अंतिम संस्कार...

Pradeep Bandekar

Pradeep Bandekar passed away: बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर प्रदीप बांडेकर का निधन हो गया है। अपने कैमरे से तमाम फिल्मी सितारों की तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राम ने आज 11 अगस्त को अंतिम सांस ली है। प्रदीप बांडेकर के निधन की खबर देते हुए पैपराजी विरल भियानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर फोटोग्राफर की तमाम तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वह एक इमोशनल नोट भी लिखते हैं।

दोपहर में होगा अंतिम संस्कार
विरल कहते हैं कि- वाकई यह बहुत दुखद और चौंकाने वाली खबर है। वरिष्ठ फिल्म प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांडेकर का आज सुबह निधन हो गया। कल रात तक वे ठीक थे और अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाहर गए थे। देर रात उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी और उनके बेटे प्रथमेश ने उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने का फैसला किया। हालांकि, इससे पहले कि वे कुछ कर पाते, प्रदीप ने अंतिम सांस ली। प्रदीप बांडेकर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे के बाद होगा क्योंकि उनकी बेटी दुबई से आ रही है। प्रदीप की सबसे मजबूत खूबी उनका धैर्य और कड़ी मेहनत थी। कोई आश्चर्य नहीं कि उन्होंने सभी वरिष्ठ अभिनेताओं और फिल्म उद्योग का सम्मान अर्जित किया। ओम शांति।

कई सितारों की खींच चुके हैं तस्वीरें
बता दें कि प्रदीप बांडेकर एक मशहूर फोटोग्राफर थे। उन्होंने अपने कैमरे से तमाम फिल्मी सितारों की तस्वीरें क्लिक की थीं। बॉलीवुड अभिनेता भी उन्हें सम्मान देते थे। बता दें कि प्रदीप बांडेकर के जाने से उनके परिवार को झटका लगा है और फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ी दुखद खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X