मशहूर हरियाणवी सिंगर की अचानक हुई मौत, पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर
Pepsi Sharma Death: हरियाणवी इंडस्ट्री का नाम लेते ही एक चेहरा सामने आता है वो हैं सपना चौधरी। लेकिन इस वक्त उनके साथ कलाकार और मशहूर सिंगर के निधन की खबर आ रही है।

जी हां, हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर कलाकार और रागिनी गायक पेप्सी शर्मा (Pepsi Sharma) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर की तबीयत अचानक खराब हुई थी और सीने में अचानक दर्द हुआ था। उनको अस्पताल भी पहुंचा दिया गया था लेकिन इलाज के दौरान निधन हो गया।
डॉक्टरों की मानें तो उन लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन भगवान को कुछ और ही मौजूद था। बता दें कि उनकी उम्र कुछ खास नहीं थी और इतनी जल्दी पेप्सी शर्मा का यूं चले जाना उनके करीबियों और फैंस के लिए दिल तोड़ने वाला है।
गाजियाबाद के रहने वाले थे पेप्सी शर्मा
भले ही हरियाणवी गाने गाकर उनको पहचान मिली थी लेकिन वो यूपी के गाजियाबाद जिले के पतला गांव के रहने वाले थे। उनको हरियाणवी लोक कला और रागिनी गाने से के लिए जाना था। हरियाणवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार सपना चौधरी के साथ पेप्सी शर्मा ने काफी काम किया है और स्टेज साझा किया है।
पूरे उत्तर भारत में अलग अलग जगह जाकर शो करने वाले पेप्सी शर्मा के निधन से इंडस्ट्री में शो की लहर है। सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद लोग उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल सपना की तरफ से किसी तरह का पोस्ट नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि सपना चौधरी उनके निधन पर कब दुख व्यक्त करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
