अक्षय कुमार संग डेब्यू से पहले मानुषी छिल्लर को मशहूर ब्रांड ने किया साइन, बनाया ब्रांड एंबेसडर
बॉलीवुड की खूबसूरत डेब्युटांट एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को युवाओं के पसंदीदा व प्रतिष्ठित हेयर केयर ब्रांड ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है, जिसे मानुषी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने से पहले ही साइन कर लिया है। बता दें कि यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक 'पृथ्वीराज' के जरिए वह अक्षय कुमार के अपोजिट अपने फिल्मी करियर का आगाज करने जा रही हैं।
कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकीं मानुषी बड़े आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए मशहूर हैं और प्रशंसक उनके खूबसूरत बालों की तारीफ करते नहीं अघाते। एक टीवीसी में वह नए प्रोडक्ट इन के बारे में बता रही हैं। हेयरकेयर की कंट्री लीडर का कहना है, "ब्रांड के नए चेहरे के रूप में मानुषी छिल्लर को पाकर हम बेहद खुश हैं।

आज वह हर युवती की प्रेरणा बन चुकी हैं। ब्रांड के आजमाए हुए समाधानों के दम पर हम महिलाओं की मदद करना चाहते हैं ताकि वे अपने बालों के झड़ने की चिंता किए बगैर उन्हें निश्चिंत होकर खुला छोड़ सकें। एक अनोखे शैम्पू और कंडीशनर से युक्त 2इन1 फॉर्मूला महिलाओं को यही आजादी और बेफिक्री प्रदान करने के लिए पेश किया गया है।"
प्रियंका चोपड़ा द्वारा मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के 17 साल बाद भारत के लिए यह खिताब जीतने वाली मानुषी बॉलीवुड में अपने बड़े लॉन्च की बदौलत विशाल ब्रांडों को लुभा रही हैं। अनेक अभियानों का नेतृत्व करने के लिए यूनिसेफ द्वारा उन्हें कई बार नियुक्त किया जा चुका है!
एक ब्रांड इक्विटी विशेषज्ञ का कहना है, "यह मामूली बात नहीं है कि मानुषी छिल्लर बहुत कम समय में ही इतने बड़े ब्रांडों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही हैं। हमें उम्मीद है कि 'पृथ्वीराज' से होने जा रहे बड़े लॉन्च के बाद उनकी साख कई गुना बढ़ जाएगी। डेब्यू के बाद मानुषी की कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह दिमागदार सुंदरी होने की एक ऐसी खरी मिसाल हैं, जिसे आज सभी ब्रांड तलाशते फिरते हैं। आने वाले समय में शीर्ष ब्रांडों से जुड़ने के लिए मानुषी ने अपनी तैयारी और स्थिति काफी मजबूत कर ली है।"


Click it and Unblock the Notifications