मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन, कंगना रनौत समेत इन बॉलीवुड हस्तियों ने जताया दुख
साल 2021 की शुरुआत में ही मनोरंजन व फैशन जगत से जुड़ी मनहूस खबर सामने आई है। दरअसल बुधवार को मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का तमिलनाडु के कोयबंटूर में निधन हो गया। साड़ी कलेक्शन के लिए मशहूर सत्य पॉल फैशन जगत में एक बड़ा नाम था। जिनका 79 साल की आयु में निधन हो गया। इस दुखद घटना पर कंगना रनौत, मधुर भंडारकर से लेकर मसाबा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने दुख जताया।

बताया जा रहा है कि सत्य पॉल पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। वह अस्पताल से स्ट्रोक का इलाज करवा रहे थे। इस बीच वह ईशा योगा सेंटर आए और यहीं उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना को उनके बेटे पुनीत नंदा ने साझा किया। यहीं ट्विटर पर कंगना रनौत ने भी शोक व्यक्त किया। कंगना ने ट्विटर पर लिखा ओम शांति। वही मसाबा गुप्ता ने भी इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को शेयर किया।
फिल्मकार मधुर भंडारकर ने ट्विटर पर लिखा, सत्य पॉल सर के निधन की खबर सुनकर सदमा लगा। उनका फैशन इंडस्ट्री में रहा योगदान हमेशा हमेशा के लिए याद रहेगा। मेरी प्रार्थना व सांत्वना परिवार के साथ है। ओम शांति।
सत्य पॉल के बेटे पुनीत ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पिता साल 2015 से ही ईशा योगा सेंटर आते रहते हैं। वह अपने काम के अलावा शांति व अध्यात्म में भी विश्वास रखते थे। वह बहुत अच्छे लर्नर थे। उन्होंने साल 1970 में अध्यात्मिक यात्रा शुरू की थी वह ओशो से प्रभावित थे। इसके बाद वह सद्गुरु के बताए रास्ते पर चलने लगे।
बता दें सत्य पॉल लेबल की स्थापना 1 अप्रैल 1985 में की गई थी। ये विभिन्न प्रकार के प्रिंट और रंगों के साथ डिजाइन करने को लेकर मशहूर हुआ। बॉलीवुड एक्ट्रेस सत्य पॉल द्वारा डिजाइनर साड़ियों व अन्य कलेक्शन में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











