..................... famous comedian Sunil Pal goes missing phone has been switched off claimed by wife - Hindi Filmibeat

मशहूर कॉमेडियन रातों-रात हुआ गायब, फोन भी हुआ बंद, कई महीनों ने नहीं मिल रहा था काम

Sunil Pal

Sunil Pal Goes Missing: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल पिछले कई घंटों से लापता हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। उनकी पत्नी के मुताबिक, कॉमेडियन शो करने के लिए शहर से बाहर गए थे और उन्होंने अपनी पत्नी को आज वापस आने की बात बताई थी।

Sunil Pal का फोन है बंद

सुनील पाल का फोन बंद होने के कारण उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया तो कॉमेडियन सुनील पाल की पत्नी पुलिस स्टेशन पहुंचीं। हालांकि, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, इसलिए अभी तक गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

कई फिल्मों में आ चुके हैं नजर

सुनील पाल ने कई कॉमेडी शो में अपने जोक्स से दर्शकों को खूब हंसाया है। इसके अलावा सुनील पाल फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने 'फिर हेरा फेरी', 'अपना सपना मनी मनी', 'बॉम्बे टू गोवा' और 'किक' जैसी हिट फिल्मों में न सिर्फ शानदार एक्टिंग की है बल्कि अपनी कॉमेडी से भी दर्शकों को खूब हंसाया है।

बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे

सुनील पाल आखिरी बार फिल्म 'तेरी भाभी है पहले' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2018 में आई थी। इसके बाद सुनील काफी समय तक पर्दे से दूर रहे। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी कॉमेडी और एक्टिंग के अलावा सुनील पाल अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वह हमेशा से कई कॉमेडियन और एक्टर्स के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं।

Read more about: sunil pal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X