मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, दिल्ली के एम्स में महीनों से चल रहा था इलाज!
काफी समय से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और आज जिंदगी की ये जंग हार गए। खबर आ रही है कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है और इस बात की पुष्टि उनके परिवार की है। बता दें कि काफी समय से राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर थे और उनको लेकर लोगों के द्वारा दुआएं की जा रहीं थीं। हालांकि बीच में खबर आई थी कि राजू श्रीवास्तव की हालक सही हो रही है और वो काफी जल्दी सामने आएंगे।
लेकिन उनकी हालत फिर से बिगड़ी और अब वो हमारे साथ नहीं है। बचा दें कि सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था।

इसके बाद उनके परिवार की तरफ से अपडेट आती रहतीं थी। राजू श्रीवास्तव की कई दोस्त भी थे जो कि उनको लेकर अपडेट साझा करते। उनको जब होश आया था तो लगा था कि वो अब उठ खड़े होंगे।
स्टैंडप कॉमेडी की दुनिया में राजू श्रीवास्तव ने क्रांति लाई थी और उन्होने इस प्रथा को आगे बढ़ाया। लोगों को बताया की माइक पर खड़े होकर किस तरह से लोगों को हंसाया जाता है। उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है।
उनका यूं, इतनी जल्दी हम सभी को छोड़कर जाना निश्चित ही दुख की बात है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार शोक जाहिर कर रहे है। कॉमेडी की दुनिया में आज काफी बुरा दिन है। राजू श्रीवास्तव हमेशा अपने काम को लेकर लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











