Besharam Rang विवाद पर अब आया मशहूर कोरियोग्राफर का जवाब, बोलीं- बीच पर कोई भी..

pathaan, vaibhavi merchant

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान और इसके गाने बेशरम रंग को लेकर जिस तरह का विवाद सामने आया था वो किसी से छिपा नहीं है। इस गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों को लेकर काफी विवाद हुआ था और अब जब इस फिल्म की रिलीज डेट बिल्कुल करीब है, तब भी विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि शुरु से ही इस गाने को लेकर अगर विवाद हुआ है तो कुछ लोग इसको लेकर सफाई भी देते हुए नजर आए हैं।

लेकिन इस वक्त कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट का एक बयान सामने आया है जो कि उन्होने बेशरम रंग को लेकर दिया है। वैभवी का कहना है कि, "मैं बहुत क्लियर थी ये गाना आम फिल्मों की तरह एक बीच पार्टी सॉन्ग की तरह नजर आए।

क्योंकि गाना काफी सुरीला है। जिस तरह से इस गाने को फिल्माया गया है तो बता कि कोई कोई भी बीच पर पूरे कपड़े पहनकर नहीं जाता है।'' इस दौरान वैभवी यशराज फिल्म्स से बात कर रहीं थीं और उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

बेशरम रंग को वैभवी मर्चेंट ने ही कोरियोग्राफ किया है और सभी जानते हैं कि वो शानदार कोरियोग्राफर हैं। इसके पहले भी उन्होने कई बेहतरीन गानों को कोरियोग्राफ किया है जो कि बीच पर शूट हो चुके हैं।

क्या था विवाद?

दीपिका पादुकोण ने इस गाने में ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी है और इसको लेकर कई संगठनों का कहना था कि भगवा रंग का अपमान किया गया है और उसको अश्लीलता से जोड़ा गया है।

हालांकि इसको लेकर सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव किए हैं जिनका खुलासा फिल्म रिलीज के बाद हो जाएगा। शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और फैंस इसको लेकर काफी उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pathaan vaibhavi merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X