..................... करीना-दीपिका से लेकर बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर ने करवाया सेक्‍स चेंज, बताई आपबीती 'घुटन होती थी' Famous Bollywood fashion designer Swapnil Shinde Comes Out as Transwoman now her new name Saisha Shinde - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर स्‍वप्‍न‍िल श‍िंदे ने करवाया सेक्‍स चेंज, बताई आपबीती 'घुटन होती थी'

बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर स्‍वप्‍न‍िल श‍िंदे ने अपना सेक्स चेंज करवा खुद को ट्रांसवुमन घोषित किया है। कैटरीना कैफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, हिना खान, सनी लियोनी से लेकर कियारा आडवाणी के फैशन डिजाइनर स्‍वप्‍न‍िल श‍िंदे ट्रांसजेंडर चेंज करने के साथ साथ ही सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल लिया है। वह अब सायशा शिंदे के नाम से जाने जाएंगे।

सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करने के साथ साथ ही स्‍वप्‍न‍िल श‍िंदे यानी सायशा ने इमोशनल कर देने वाला पोस्ट भी लिया। उन्होंने बताया कि कैसे स्कूल व कॉलेज में उनके साथ व्यवहार होता था। क्यों लोग उन्हें खुद से अलग कर लिया करते थे। साथ ही स्‍वप्‍न‍िल ने बताया कि उन्होंने अपना नाम सायशा ही क्यों रखा। इस नाम का अर्थ होता है सार्थन जीवन।

बता दें स्‍वप्‍न‍िल श‍िंदे यानी सायशा को फेम साल 2008 में मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के बाद फेम मिला। इसके बाद हाल में ही लक्ष्मी के बुर्ज खलीफा गाने में कियारा आडवाणी के लिए भी सायशा ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे।

मैं अलग थी तो लोग मुझे दूर कर दिया करते थे

मैं अलग थी तो लोग मुझे दूर कर दिया करते थे

खुद की फीलिंग को साझा करते हुए सायशा ने लिखा, जब मैं स्कूल और कॉलेज में थी तो लड़के मुझसे खास तौर पर दूर रहा करते थे। मैं सबसे अलग थी इसीलिए मुझसे हरकोई दूर दूर रहा करता था।

 घुटन महसूस होती थी

घुटन महसूस होती थी

सायशा ने लिखा जो मैं थी ही नहीं मैं अब तक उसे जी रही थी। इन सबसे मुझे घुटन होती थी। ये एक झूठा सत्य था। मुझे इस पीड़ा से रोज गुजरना पड़ता था।

जब मैंने खुद की सच्चाई को स्वीकार किया

जब मैंने खुद की सच्चाई को स्वीकार किया

सायशा ने बताया कि जब वह निफ्ट (कॉलेज) में करीब बीस साल की थीं तो उनमें ये सच स्वीकार करने की शक्ति आई। जब मैंने खुद से इस सच्चाई को शेयर किया तो मैं सबसे ज्यादा खुशी महसूस कर रही थी।

गे नहीं ट्रांसवुमन हूं

गे नहीं ट्रांसवुमन हूं

सायशा ने अपने बारे में लिखा कि मैंने कुछ साल ये सोचते हुए गुजार दिए कि मैं लड़कों से अट्रैक्ट होती हूं शायद मैं गे हूं। लेकिन छह साल पहले मुझे ता चला की मैं ट्रांसवुमन हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X