बॉलीवुड के मशहूर एक्टिंग गुरु रोशन तनेजा का निधन- इन सुपरस्टार्स को दे चुके हैं ट्रेनिंग
बॉलीवुड में कई सुपरस्टार्स को एक्टिंग सिखाने वाले एक्टिंग गुरु रोशन तनेजा का निधन हो गया है वो 87 साल के थे। इस बात की जानकारी उनके बेटे ने दी और बताया कि उनका निधन शुक्रवार की शाम 9.30 को ही हो गया था। गौरतलब है कि बढ़ती उम्र के चलते वो काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज हो रहा था। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
रोशन तनेजा अंतिम संस्कार शनिवार शाम 4: 30 बजे मुंबई के सांताक्रुज वेस्ट के विद्युत शमशान गृह में किया जाएगा। उनकी मृत्यु के बाद पूरा बॉलीवुड में शोक में डूबा हुआ और वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ट्वीट करते हुए उनके श्रद्धांजलि दी है और दुख प्रकट किया है।

मरहूम रोशन तनेजा ने नसीरुद्दीन शाह, जया बच्चन, अनिल कपूर, शबाना आजमी जैसे स्टार्स को एक्टिंग के गुर सिखाए थे। उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पायोनियर ऑफ़ मेथड एक्टिंग कहा जाता है।
वह 1960 से एक्टिंग सिखा रहे थे। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (पुणे) से अपने प्रोफेशन की शुरुआत की और फिर मुंबई में द रोशन तनेजा स्कूल ऑफ़ एक्टिंग खोल लिया था।


Click it and Unblock the Notifications