अंबानी पर थी सबकी नजर मशूहर एक्ट्रेस ने रचा ली गुपचुप शादी, 150 साल पुराने पैतृक घर में लेने पहुंची फेरे

shura aiyappa

Shubra Aiyappa Wedding Photos: देश भर की नजर जहां एंटीलिया में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड सगाई पर थी तो वहीं दूसरी और तेलुगु एक्ट्रेस शुभ्रा अयप्पा ने भी गुपचुप शादी रचा ली है। एक्ट्रेस की ये शादी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने तमाम तामझाम से परे शांति में अपने परिवार के साथ पैतृक घर बेहद खूबसूरत अंदाज में शादी रचाई है।

शुभ्रा अयप्पा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। शुभ्रा अयप्पा ने बैंगलोर में अपने पैतृक घर पर विशाल शिवप्पा के साथ शादी रचाई।

150 साल पुराने पैतृक घर रचाई शादी

150 साल पुराने पैतृक घर रचाई शादी

तेलुगु अभिनेत्री ने शुभ्रा अयप्पा ने बिजनेमसैन विशाल शिवप्पा से शादी की। शादी एक इंटीमेट सेरमनी थी और यह पारंपरिक तरीके से की गई। कपल विशाल के 150 साल पुराने पैतृक घर पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी रचाई।

लिखा ये कैप्शन

लिखा ये कैप्शन

तस्वीरों के साथ शुभ्रा ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, "विशाल और मैंने 'दोड्डामाने' में अपने प्रियजनों की उपस्थिति में शादी की। यह उनका 150 से अधिक वर्षों का पैतृक घर है। हमने इस जादुई जगह में अपने खूबसूरत प्रियजनों के साथ इस खुशी के मौके का प्यार महसूस किया।"

शुभ्रा का ब्राइडल लुक

शुभ्रा का ब्राइडल लुक

शादी के लिए कपल ने पूरी तरह से पारंपरिक दक्षिण भारतीय शादी की ड्रेस चुनी थी। शुभ्रा गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में स्टनिंग लग रही थीं, जिसमें गुलाबी रंग के अंडरटोन पैनलिंग के हिंट्स थे। उन्होंने पारंपरिक गोल्डन टेंपल ज्वेलरी पहनी थी और अपने बालों पर चमेली की माला और गजरा पहना था।

डैशिंग लगे दूल्हे राजा

डैशिंग लगे दूल्हे राजा

मेंहदी लगे हाथ, डार्क मेकअप और उनकी चमकदार मुस्कान ने शो को चुरा लिया। दूसरी ओर, शुभ्रा के दूल्हे विशाल ने एक सफेद रंग का कुर्ता पहना था और एक मैचिंग वेष्टि के साथ इसे पेयर किया था। उन्होंने सुनहरे रंग का अंगवस्त्रम धारण किया था और डार्क कलर की पगड़ी पहनी थी। कुल मिलाकर यह जोड़ी स्वर्ग में बनी जोड़ी लग रही थी।

Read more about: shubra aiyappa tollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X