..................... famous actor Jr NTR Gets Brutally Mobbed Dragged Amid Ruckus At Tillu Square Event - Hindi Filmibeat

इस एक्टर को देखते ही पगला गई भीड़, किसी ने हाथ खीचें तो किसी ने घसीटा, बड़ी मुश्किल से जाने बचाकर भागे

Junior NTR

Junior NTR Video: हाल ही में हैदराबाद में तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'टिल्लू स्क्वायर' की सक्सेस पार्टी में पहुंचे साउथ सुपरस्टार जूनियर को बेरहमी से घेर लिया गया और घसीटा गया। कार्यक्रम के चौंकाने वाले दृश्य अब इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं, जिसमें एक्टर को प्रोग्राम से बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत करते देखा जा सकता है।

फैंस ने घेरा

जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस को हैरान कर दिया जब उन्होंने टिल्लू स्क्वायर की सक्सेस पार्टी में हिस्सा लिया और जब एक्टर ने मंच से उन्हें संबोधित किया तो भीड़ पागल हो गई। और जैसे ही वह प्रोग्राम से बाहर निकलने के लिए आगे बढ़े, भीड़ काबू से बाहर हो गई और एग्जिट डोर के पास उन्हें घेर लिया।

बाल-बाल बचे एक्टर

अपने आस-पास कई गार्डों के बावजूद, जूनियर एनटीआर को हिलने-डुलने के लिए मशक्कत करते देखा गया और एक्टर के शांत रहने पर फैंस ने उन्हें घेर लिया, घसीटा और पंजे मारे। एक फैन को तो उनके पैरों पर गिरते हुए भी देखा गया, जिसके कारण आरआरआर स्टार ने अपना संतुलन खो दिया और लगभग फिसल गए।

उनके गार्ड उनकी कार तक पहुंचे और उन्हें सचमुच भीड़ के चंगुल से खींचकर दूर ले जाना पड़ा, जो वहां एक्टर के मौजूद होने पर अनिंयत्रित हो गई थी। यह पहली बार नहीं है कि जब जूनियर एनटीआर शहर में निकले तो उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले भी, कई मौकों पर वह भीड़ के दीवानेपन का शिकार हो चुके हैं, लेकिन अभिनेता अपने प्रशंसकों का ख्याल रखने के साथ-साथ खुद को शांत रखना भी सुनिश्चित करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जूनियर NTR जल्द ही 'देवरा' में दिखाई देंगे, जिसमें जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एक्टर के अपने शब्दों में, फिल्म "इंतजार के लायक" है और फिल्म देखने के बाद "फैन गर्व से अपना कॉलर ऊंचा कर लेंगे"। कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित, देवरा दशहरा के मौके पर 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली है।

Read more about: jr ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X