Pics: मम्मी करीना और नन्हें तैमूर से मिला परिवार, मौसी ने डाली तस्वीर
करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने आज सुबह 7.30 बजे नन्हें से राजकुमार का स्वागत किया है और अब तैमूर अली खान पटौदी से मिलने पहुंच चुका है परिवार। देखिए तस्वीरें।
करीना कपूर आज सुबह एक नन्हें से बेटे को जन्म देकर ब्रांड न्यू मम्मी बन चुकी है। और नन्हें राजकुमार का परिवार में स्वागत करने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सितारों का तांता लग चुका है।
करीना से मिलने मौसी करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, बुआ सोहा अली खान, कुणाल खेमू, नाना रणधीर कपूर पहुंच चुके हैं। वहीं सैफ अली खान अस्पताल के ही कपड़ों में दिखे।

गौरतलब है कि जब से करीना कपूर के मां बनने की खबर मीडिया में आई है तब से उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को एक ट्रेंड बना दिया है। ना ही उन्होंने काम छोड़ा ना ही उन्होंने कोई ब्रेक लिया।
जल्दी ही करीना कपूर सोनम कपूर के साथ वीरा दी वेडिंग की शूटिंग भी शुरू कर देंगी। हा्लांकि उनकी प्रेगनेंसी के दौरान की ये तस्वीरें देख सब हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। देखिए तस्वीरें यहां।
करीना ने इस दौरान कई ब्रांड प्रमोट किए। इतना ही नहीं, अपनी डिलीवरी के एक दिन पहले तक वो पार्टी करती दिखीं। अब वो मां बन चुकी हैं तो पार्टियों का दौर वापस शुरू होगा। फिलहाल के लिए देखिए, करीना से मिलने पहुंचे परिवार की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications