Family Man 3 एक्टर रोहित बासफोर का निधन, शरीर पर चोट के निशान देख परिवार को हुआ हत्या का शक

Family Man 3

Family Man 3 actor Rohit Basfore found dead: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर मनोज बाजपेयी की पॉपुलर वेब सीरीज फैमिली मैन जब से आई है तब से चर्चाओं में है। बता दें कि फैमिली फैन सीजन 3 के भी काफी चर्चे हुए थे। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ एक्टर रोहित बसफोर भी थे। जिसके अभिनय की सभी ने जमकर तारीफ की थी, लेकिन फिलहाल तो एक्टर रोहित बासफोर की तरफ से बुरी खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स की माने तो रविवार शाम को असम के गरभंगा जंगल में झरने के पास मिले। मौके पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सोर्स के मुताबिक रविवार की दोपहर में करीब 12:30 बजे के करीब वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकले थे, लेकिन उनका और उनके दोस्तों का संपर्क टूट गया। जिसके बाद वह काफी परेशान हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ घंटों के बाद जब उनके दोस्तों का फोन आया तब उन्हें बताया गया कि रोहित बासफोर की मौत हो गई है।

परिवार को हुआ शक
रोहित बासफोर के निधन की खबर जैसे ही परिवार वालों को मिली उन्हें एक बड़ा झटका लगा। वहीं एक्टर की स्थिति देख परिवार वालों ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ओडिशा बाइट्स के मुताबिक एक्टर का कुछ दिनों पहले पार्किंग एरिया में झगड़ा हुआ था जिसके बाद उन्हें तीन लोगों ने धमकी दी थी। वहीं परिवार वालों ने जिम के मालिक अमरदीप की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह अकसर रोहित को आउटिंग के लिए बुलाया करते थे।

जांच में जुटी पुलिस
जैसे ही यह मामला सामने आया पुलिस जांच पड़ताल में लग गई। पुलिस ने बताया कि रोहित को काफी चोट लगी हुई थी। जब परिवार वालों ने रोहित बासफोर का परीक्षण करवाया तो उनके शरीर में कई प्रकार की चोटें देखी गईं। वहीं एक्टर की ऐसी स्थिति देखने के बाद परिवार वाले पूरे मामले की गहराई से जांच करने की मांग कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: the family man 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X