सुनील पाल के 'गिरा हुआ आदमी' कमेंट पर मनोज बाजपेयी का मुंहतोड़ जवाब, कर दी बोलती बंद !
वेब की दुनिया में इन दिनों मनोज बाजपेयी छाए हुए हैं। द फैमिली मैन 2 की वेब सीरीज के बाद वो अब डायल 100 में दिखाई देंगे। लेकिन कुछ दिन पहले मनोज बाजपेयी को लेकर एक विवाद हुआ। टीवी पर बतौर कॅामेडियन अपनी छवि बना चुके सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया।
सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी को गिरा हुआ आदमी बताया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी से जब सुनील पाल के इस गिरा हुआ आदमी कमेंट पर प्रतिक्रिया देने को बोला गया तो उन्होंने इस पूरे मामले को हंसी में उड़ाते हुए भी सुनील पाल को करारा जवाब दिया है। सुनील पाल के पास काम नहीं होने को लेकर भी मनोज बाजपेयी ने कम शब्दों में बड़ी टिप्पणी की है।

जिस तरह से सुनील पाल ने एक वीडियो में मनोज बाजपेयी के साथ ओटीटी कंटेंट को एडल्ट फिल्म बताया था, उसके बाद से ही ये मामला गर्म है। सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज की तुलना भी एडल्ट फिल्मों से की थी। मनोज बाजपेयी ने सुनील पाल का मजाक उड़ाते हुए अपने जवाब से बोलती बंद कर दी है।

मनोज बाजपेयी का सुनील पाल को जवाब
एक इंटरव्यू में इस पर जवाब देते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा है कि मुझे पता है कि लोगों के पास काम नहीं है। मैं इसे समझ सकता हूं। मैं भी इन हालातों में रह चुका हूं। लेकिन ऐसी परिस्थिति में लोगों को खुद पर ध्यान लगाना चाहिए। मनोज बाजपेयी ने ये बोला कि इस हालात में मेडिटेशन करना चाहिए। याद दिला दें कि सुनील पाल ने वीडियो में कहा था कि मनोज बाजपेयी को देश का बड़ा सम्मान मिला है। फिर भी वो एडल्ट फिल्मों के जैसा कंटेंट बनाते हैं।

द फैमिली मैन वेब सीरीज और मनोज बाजयेपी पर आरोप
सुनील पाल ने कहा था कि मनोज बाजपेयी कितना ही बड़ा एक्टर होगा, कितने ही बड़े पुरस्कार मिले हों पर उससे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ आदमी मैंने नहीं देखा। द फैमिली मैन वेब सीरीज को खराब बताते हुए सुनील पाल ने कहा था कि ये सारी चीजें बंद होनी चाहिए। पोर्न सिर्फ देखने का नहीं होता, ये विचारों का भी होता है।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर भी सुनील पाल का कमेंट
इतना ही नहीं सुनील पाल ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर भी अपनी राय रखी है। एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने कहा कि राज कुंद्रा का केस सभी लोगों के लिए सबक है जो समाज में गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं। फिर चाहे वो गंदी वेब सीरीज हो या फिर गंदी बातें करे वाले यूट्यूबर। फिलहाल बता दें कि मनोज बाजपेयी के काम ना होने वाले कमेंट पर सुनील पाल के जवाब का इंतजार सभी को है। ऐसा मालूम होता है कि ये मामला लंबा चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications