संजय राउत पर सुशांत का परिवार करेगा मानहानि केस, कहा- "सुशांत के पिता की नहीं ताऊ की हुई दूसरी शादी"
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक तरफ जहां जांच चल रही है तो दूसरी तरफ बयानबाजी। ये मामला सिर्फ मनोरंजन जगत से नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी जुड़ गया है। बीजेपी व शिवसेना इस मामले में आमने सामने नजर आ रही है। हाल में ही शिवसेना नेता संजय राउत ने मुखपत्र सामना के जरिए सुशांत के परिवार पर सनसनीखेज दावे किए। संजय राउत ने कहा कि सुशांत व उनके पिता केके सिंह के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। सुशांत की मां के निधन के बाद के के सिंह ने दूसरी शादी कर ली थी।
इस बयान पर सुशांत के परिवार ने आपत्ति जताई। परिवार ने कहा कि नेता लोग इस तरह के गलत बयान देकर केस को दिशाहीन बनाना चाहते थे। सुशांत के कजिन व भाजपा विधायक नीरज व सुशांत सिंह के चाचा प्रोफेसर देव किशोर सिंह ने इस दावे को खारिज किया। नीरज ने तो इस बात से नाराजगी जताते हुए संजयसिंह पर मानहानि का केस करने का फैसला भी लिया। उन्होने मीडिया के जरिए साफ कहा कि इस गलत बयान पर वह कोर्ट जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications