सैफ और करीना के लिए एक दूसरे का साथ ज्यादा जरूरी है

हाल ही में केपटाउन में शूटिंग कर रहे सैफ 'भोपाल पटौदी पोलो टूर्नामेंट' को होस्ट करने दो दिन के लिए दिल्ली आए थे और कुछ समय करीना के साथ भी गुजारा।
सूत्रों की माने तो जब भी सैफ बाहर शूटिंग करते हैं, तो करीना उनसे मिलने और कुछ समय साथ गुजारने जरूर जाती हैं। सैफ भी कई बार ऐसा ही करते हैं।
कुछ समय पहले भी, जब करीना बैंकॉक में अपने फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तो सैफ लंदन से बारह घंटे का सफर पूरा करके उनसे मिलने आए थे। करीना का भी यही कहना है कि हम दोनों के लिए परिवार सबसे पहले आता है।


Click it and Unblock the Notifications











