'फालतू' निर्देशक रेमो बुरी तरह जख्मी

By Jaya Nigam

नृत्य निर्देशक से निर्देशक बने रेमो डीसूजा की फिल्म 'फालतू' इसी शुक्रवार को प्रदर्शित हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता की खुशियां मनाते हुए उनका दायां हाथ पटाखे से जल गया। हाथ जलने पर रेमो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने बताया कि वह खतरे से बाहर हैं।

अपनी इस चोट के विषय में बताते हुए रेमो ने कहा, "यह गम्भीर चोट है। मेरा दाहिना हाथ जल गया है। मुझे हाथ पर पट्टी कराने के लिए कुछ समय के लिए हर रोज अस्पताल जाना होगा। सौभाग्य से कोई स्थायी नुकसान नहीं हुआ है।"जब शनिवार को यह घटना हुई तो रेमो दोहरी खुशियां मना रहे थे।

उन्होंने बताया, "हमें बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की उत्साहजनक खबरें मिल रही थीं और शनिवार को मेरा जन्मदिन भी था। हम पटाखे जला रहे थे और एक पटाखा गलती से मेरे हाथ में ही फट गया। मुझे लगा कि ईश्वर चाहते हैं कि मैं खुशियों के साथ थोड़ा दर्द भी महसूस करूं लेकिन यह तो बहुत ज्यादा दर्दनाक हो गया।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X