विवेक ओबरॉय चेन्नई के अस्पताल में भर्ती? फर्जी खबर पर भड़के अभिनेता, ट्वीट वायरल!
अभिनेता विवेक ओबरॉय काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन किसी ना किसी कारण वो चर्चा में बने रहते हैं। इस समय भी कुछ ऐसा हुआ है कि उनको पोस्ट करके सच्चाई बतानी पड़ी है। दरअसल हाल ही में तमिल एक्टर विवेक का निधन हो गया था जिसके बाद ये अफवाह फैल गई है कि विवेक ओबरॉय काफी बीमार ह। अफवाह तो यहां तक है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और उनका लगातार इलाज चल रहा है।
उनको लगातार इसके मैसेज और कॉल आ रहे हैँ। इसी बात को लेकर अभिनेता ने एक ट्वीट किया है और ये क्लियर किया है कि वो पूरी तरह से सही हैं। विवेक ओबरॉय ने लिखा है कि... 'मेरे बारे में कुछ फर्जी खबरें फैली हैं कि मैं चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती हूं।

मैं आप सभी से बताना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से सुरक्षित और ठीक हूं, मुंबई में अपने परिवार के साथ हूं। लेकिन तमिल इंडस्ट्री से अभिनेता विवेक के निधन की खबर से काफी ज्यादा दुखी हूं। मैं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।'
विवेक ओबरॉय का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसपर कमेंट करते हुए उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
अक्सर देखा जाता है कि इंडस्ट्री से किसी ना किसी तरह की फर्जी खबर सामने आती रहती हैँ। फिलहाल विवेक ओबरॉय पूरी तरह से ठीक हैं और उनके फैंस को इस तरह की खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











