'तूने पायल है छनकाई' का रिमिक्स देख फाल्गुनी पाठक का कैसा था रिएक्शन? बोलीं- 'बस उल्टी आनी बाकी थी'

सिंगर नेहा कक्कड़ के नए गाने 'ओ सजना' से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह गाना कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। 'ओ सजना' दरअसल, फाल्गुनी पाठक के पॉपुलर गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रीक्रिएशन है। इस गाने के रिलीज के साथ ही नेहा कक्कड़ लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक फाल्गुनी पाठक के असली गाने को खराब करने का आरोप लगा रहे हैं। अब फाल्गुनी पाठक ने खुद इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

फाल्गुनी पाठक ने माना है कि गाने की मासूमियत को बरबाद कर दिया गया है और नेहा कक्कड़ के इस गाने को सुन उन्हें उल्टी आने लगी थी। 'ओ सजना' गाने में नेहा कक्कड़ के अलावा धनश्री वर्मा और प्रियांक शर्मा हैं। इस गाने के हुकलाइन को असल गाने से लिया गया है और बाकी लिरिक्स को जानी ने लिखा है। वहीं, इसे कंपोज तनिष्क बागची ने किया है।

falguni-pathak-reveals-her-first-reaction-when-she-heard-the-neha-kakkar-s-song-o-sajna

इस गाने की असल गायिका फाल्गुनी पाठक ने अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें लेटेस्ट गाने की आलोचना की गई है और नेहा कक्कड़ को ट्रोल किया गया है। दिल्ली टाइम्स से बात करते हुए फाल्गुनी पाठक ने बताया कि उन्हें पहली बार गाने को सुनकर कैसा महसूस हुआ था। उन्होंने कहा- मुझे गाने के रीमिक्स का पता चार-पांच दिन पहले चला था। मुझे पहले ये नहीं अच्छा लगा। मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी, ऐसा हो गया था।'

फाल्गुनी पाठक ने कहा- 'वीडियो और पिक्चराइजेशन में जो मासूमियत थी, उसका पूरा सत्यानाश किया है इस गाने में। रीमिक्स बन रहे हैं लेकिन इन्हें शालीनता के साथ बनाओ। अगर आप नई पीढ़ी तक पहुंचना चाहते हो तो गाने की ताल को बदल सकते हो लेकिन इसे चीप मत बनाओ। गाने की मौलिकता को मत बदलो। मुझे नहीं लगता कि, मुझे कुछ करने की जरूरत है। मेरे फैंस गाने के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं। मैं बस उन्हें शेयर कर रही हूं। मैं क्यों चुप रहूं खासकर जब वो मुझे सपोर्ट कर रहे हैं।'

वहीं, पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में फाल्गुनी पाठक ने कहा था कि वो गाने को लेकर नेहा कक्कड़ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती थी लेकिन वो नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा है- 'काश मैं कर पाती लेकिन मैं नहीं कर सकती हूं क्योंकि गाने की कॉपीराइट मेरे पास नहीं है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X