नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता विवाद- फेक वीडियो से गुस्साए अक्षय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के बीच चल रहे विवाद में उस वक्त एक नाम जुड़ गया जब एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने गला। बता दें कि इस वीडियो अभिनेता अक्षय कुमार तनुश्री दत्ता के खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे थे। जैसे ही ये बात अक्षय कुमार को पता चली तो वो काफी ज्यादा गुस्से में आ गए और बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में साइबर सेल से इसकी शिकायत कर दी है। दरअसल अक्षय कुमार का कहना था कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है और ऐसा कोई बयान उन्होने नहीं दिया है।
अक्षय कुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि उनका ये वीडियो एक प्रेस कॉंफ्रेंस को एडिट करके बनाया गया है और गलत ढंग से पेश किया गया है। इसके देखकर ऐसा लगेगा जैसे अक्षय तनुश्री के खिलाफ सच में बोल रहें हों।

बता दें कि इस समय नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद काफी ज्यादा जोरों पर चल रहा है और गॉसिप गलियारों में ये बातें अब आम हो गई है।
इस मामले में एक के बाद एक लोग जुड़ते चले जा रहें है और उनके बयान सोशल मीडिया पर छाए हुए है। पुलिस ने बताया कि अक्षय के मुताबिक इस फेक वीडियो का सीधा असर उनकी छवि पर पड़ेंगा इसलिए इसको तुरंत हटाया जाए। हालांकि ये वीडियो अक्षय की शिकायत के बाद यूट्यूब से हटा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications