इंटरनेट मीडिया ने अमिताभ बच्चन को मार डाला!

इंटरनेट पर यह उथल-पुथल तब मची जब एक फर्जी वेबसाइट- ग्लोबल एसोसिएटेड न्यूज़ ने एक फर्जी खबर प्रकाशित की कि अमिताभ बच्चन की कार दुर्घटना में मौत हो गई। खबर में दुर्घटना का ब्योरा तक दिया गया कि यह हादसा अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉरिस टाउन में हुआ। खबर में लिखा गया कि यह हादसा 26 जून यानी मंगलवार की शाम को उस समय हुआ जब अमिताभ के मित्र कार चला रहे थे और अचानक नियंत्रण खो बैठे।
यह खबर पढ़ने वाला हर शख्स सन्न रह गया। फेसबुक और ट्विटर पर कनफर्म करने के लिए लोगों ने ट्वीट तक कर डाले। लेकिन शुक्र है ऐसा कुछ नहीं हुआ था। खास बात यह है कि यह खबर वेबसाइट पर उस समय चलायी गई, जब अमेरिका में शाम होने वाली थी और भारत में सुबह। खैर फिलहाल वेबसाइट के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। क्योंकि यह अमिताभ के परिवार के ऊपर है कि वो इस पर क्या ऐक्शन लेते हैं। खैर कुल मिलाकर देखा जाये तो कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन इंटरनेट मीडिया ने सदी के महानायक को मार डाला।


Click it and Unblock the Notifications











