पत्नी मीरा राजपूत और भाई के साथ शाहिद कपूर ने की फर्जी हरकत, वीडियो देख फैंस को आएगा मजा

बॅालीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर से अपमी नई अमेजन ओरिजनल फर्जी को लेकर छाए हुए हैं। इस बार शाहिद ने अपनी फिल्म फर्जी का रंग अपने घर तक लेकर आए हैं। लगता है शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग अमेजन ओरिजिनल फर्जी की तरह असल लाइफ में भी हैं एक फर्जी। ऐसा क्यों ...तो ये भी आपको बताते है। हाल ही में प्राइम वीडियो ने फर्जी एक्टर शाहिद कपूर की एक वीडियो शेयर की। जारी वीडियो में शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत अपने देवर, ईशान खट्टर के साथ फन और ह्यूमरस मजाक करती नजर आ रही हैं।
वीडियों में दिखाया गया है कि शाहिद दोनों को कुछ गिफ्ट्स देते हैं जिसके बारे में बात करते हुए मीरा और ईशान, शाहिद के इस जेस्टर की तराफी करते है। लेकिन तभी कहानी में एक ट्विस्ट आता है जब उन्हें पता चलता है कि शाहिद का दिया हुआ गिफ्ट "फर्जी" हैं।वीडियो में आगे दोनों एक्टर से कन्फ्रंट करते है और फिर वो अपने मस्ती भरे अंदाज में बताते है कि ये गिफ्ट उन्हें शाहिद कपूर ने नही बल्की सनी ने भेजा है।
ऐसे में साफ है फर्जी शाहिद अपने इस टाइटल को पूरी तरह जी रहे हैं।बता दें, शाहिद कपूर के साथ इस सीरीज में प्रतिभाशाली अभिनेता विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोरा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर की प्रमुख भूमिकाएं हैं। डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह सीरीज 10 फरवरी 2023 से भारत और 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।


Click it and Unblock the Notifications