इंस्टाग्राम पर मौजूद है रणबीर कपूर का फर्जी अकाउंट, हो गया बड़ा खुलासा!
रणबीर कपूर को लेकर कई खबरें आती हैं कि वो ऐसे सितारे हैं जो कि सोशल मीडिया पर नहीं है और उनकी किसी भी तरह का अकाउंट नहीं है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि चर्चा में है। पता चला है कि गोपनीय रूप से रणबीर कपूर इंस्टाग्राम अकाउंट चलाते हैं। अब फिर से खबर आ रही है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है और वो फर्जी अकाउंट चलाते हैं। हालांकि, उन्होंने इसे कभी स्वीकार नहीं किया, यहां तक कि जब उनसे विभिन्न शो में इसके बारे में सीधे सवाल पूछे गए थे।
लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान, जब रणबीर से पूछा गया कि वह गुप्त रूप से इंस्टाग्राम पर किसे फॉलो करते हैं, तो उन्होंने आलिया भट्ट का नाम लिया, उनकी सह-कलाकार कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह का नाम लिया।

इसका अलावा एक चैट शो के दौरान कैटरीना कैफ ने खुलासा किया था कि रणबीर कपूर का एक फेक अकाउंट है। इसके अलावा कैटरीना ने ये भी बताया कि,
रणबीर ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने मुझे दिखाया कि इंस्टाग्राम कैसे काम करता है। वर्कफ्रंट पर, रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे।
कथित तौर पर, अभिनेता को सुपरपावर के साथ एक शानदार भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, जो अपने हाथों से आग लगा सकता है। इसके अलावा वो शमशेरा को लेकर बिजी हैं जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications