माहिरा खान का मुंह काला करने पर इस बॉलीवुड एक्टर ने रखा 10 लाख का इनाम- कहा औकात याद दिलाऊंगा

Faizan Ansari

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें कई मासूमों की जान गई थी। वहीं भारत ने पाकिस्तान को इसका करार जवाब दिया था। भारत ने भी 9 आतंकी ठिकाने खत्म कर दिए, लेकिन इसके बाद से दोनों ही देशों के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए। ना केवल राजनीतिक तौर पर बल्कि फिल्म स्टार्स ने भी जमकर भारत के लिए खरी खोटी सुनाईं। जी हां, हानिया आमिर, फवाद खान और माहिरा खान जिन्हें खासतौर पर भारत में काफी प्यार मिला था। वही भारत के खिलाफ बोलते नजर आए। किसी ने भारत को कायर कहा तो किसी ने बुजदिल कहा। अपने पसंदीदा सितारों के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर लोगों का पारा हाई हो गया।

माहिरा खान का मुंह काला करने पर एक्टर ने रखा 10 लाख का इनाम
वहीं भारत में अब पाकिस्तानी सितारों को जमकर खरीखोटी सुनाईं जा रही हैं। कोई कहता है कि आपने यहां काम किया उसपर हमें शर्म आ रही है। वहीं दूसरे ने लिखा- जब हालात ठीक हो जाएं तो भारत में काम मांगने मत आ जाना। वहीं हाल ही में बॉलीवुड एक्टर फैजान अंसारी ने भी जमकर गुस्सा निकाला है। जी हां, फैजान अंसारी माहिरा खान की बात को सुनकर गुस्से से लाल हो जाते हैं। फैजान जमकर माहिरा खान को खरीखोटी सुनाते हुए कहते हैं कि जो भी माहिरा खान का मुंह काला करेगा उसे मैं 10 लाख का इनाम दूंगा।

सिंदूर की कीमत तुम क्या जानों माहिरा
जी हां, फैजान कहते हैं कि- उसने मिशन सिंदूर का मजाक उड़ाया है। मिशन सिंदूर को नीचा दिखाया है। वो दो कौड़ी की पाकिस्तानी क्या जाने कि मिशन सिंदूर क्या है। अभी जो उनकी हालत हो रही है वो दुनिया देख रही है। इसके बाद फैजान कहते हैं कि चाहें जो भी हो पाकिस्तानी हो या भारतीय हो जो भी माहिरा खान का मुंह काला करेगा उसे 10 लाख का इनाम दूंगा। मैं इनको इन लोगों की औकात याद दिलाना चाहता हूं। और माहिरा खान से यह कहना चाहता हूं कि चुटकी भर सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो माहिरा खान उस औरत से पूछो जिसने अपने पति को पहलगाम अटैक में खोया है। फैजान यहीं नहीं शांत होते हैं इसके बाद फैजान माहिरा खान की प्रेग्नेंसी को लेकर भी गुस्सा जाहिर करते नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X