आमिर खान के नाजायज बेटे पर बवाल, फैसल खान ने दी DNA टेस्ट की धमकी!

Faisal Khan Aamir Khan Controversy- आमिर खान के भाई और अभिनेता फैसल खान काफी चर्चा में हैं और मेला एक्टर अब आमिर खान के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। बीते कुछ सालों से वो लगातार आमिर खान पर आरोप लगाते रहे हैं लेकिन अब उन्होने कई बड़े बड़े दावे किए हैं और गंभीर आरोप लगाए हैं।
हाल ही में फैसल खान ने प्रेस कॉंफ्रेंस की थी। फैसल ने अब आमिर खान और उनके नाजायज बेटे को लेकर बात कही है और इसके बाद बवाल मच गया है। फैसल का आरोप है कि आमिर खान का एक ब्रिटिश पत्रकार जेसिका हाइन्स के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था। ना सिर्फ अफेयर था बल्कि उनका एक नाजायज बच्चा भी है। फैसल खान के आरोपों ने इंडस्ट्री में एक चर्चा शुरु कर दी है।
डीएनए टेस्ट करवाने की धमकी
जैसी की पहले भी हो चुका है, फैसल खान के आरोपों को आमिर खान ने बेबुनियाद बताया है। नाजायज बच्चे वाली बात पर फैसल का कहना है कि वो इसको लेकर किसी तरह से हवा में बातें नहीं कर रहे हैं। आमिर खान उस बच्चे के पिता हैं इसके सुबूत उनके पास हैं और अगर फिर भी यकीन नहीं है तो डीएनए टेस्ट करा लीजिए।
नाजायज बच्चे वाले बयान के बाद फैसल खान काफी चर्चा में हैं और लोग हैरान हैं। फैसल का कहना है कि साल 1990 के दौर में आमिर खान के साथ जेसिका हाइंस रिलेशन में थीं और फिल्म गुलाम की शूटिंग के दौरान वो करीब आए थे। इसके अलावा फैसल ने ये भी कहा कि उस वक्त आमिर खान रीना के साथ शादी में थे और उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।
इसके पहले फैसल खान ने कहा था कि उनको आमिर खान और परिवार ने मिलकर पागल घोषित करने की कोशिश की थी। अब वो आमिर और परिवार से पूरी तरह रिश्ता तोड़ रहे हैं। हालांकि फैसल खान के इन आरोपों के बाद आमिर खान के रिएक्शन का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











