भाई फैजल खान का खुलासा- आमिर खान पुलिस- डॉक्टर लेकर आ गए, मुझे दवा दी गई, 20 घंटे सोने लगा
आमिर खान के भाई फैजल खान फिर से बॅालीवुड में वापसी कर रहे हैं। फैजल खान अपनी आगामी फिल्म फैक्ट्री को लेकर चर्चा में हैं। फैजल खान और आमिर खान के बीच रिश्ता गहरा नहीं है। फैजल काफी समय से अपने भाई आमिर खान से दूरी बनाकर रखे हैं। लेकिन करियर में कैसे एक दफा आमिर खान ने उन्हें बड़ी सलाह देते हुए कहा था कि वो अच्छे अभिनेता नहीं हैं।
उन्हें एक्टिंग छोड़कर कोई दूसरा काम देखना चाहिए। फैजल खान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि मेरा रिलीज के बाद आमिर खान ने उन्हें कॅाल किया था। फोन पर फैजल खान को आमिर खान ने कहा था कि तुम अच्छे ऐक्टर नहीं हो। मेला भी फ्लॅाप हो गई है।

अब तुम्हें जिंदगी में कोई दूसरा काम करना चाहिए। फैजल ने बताया कि आमिर ने मुझसे साफ तौर पर कहा था कि मैं एक्टिंग नहीं कर सकता। वह आगे कहते हैं कि आमिर को लगता है कि मैं अच्छा अभिनेता नहीं हूं तो मैं उनसे काम के लिए कैसे बोल सकता था? फिर आमिर खान से कोई मदद कैसे मांग सकता था।

फैजल ने बोला मेला के बाद घर आई पुलिस
फैजल ने कहा कि भाई आमिर की सफलता से मुझे कोई जलन नहीं है। मैंने अपने परिवार से मिलना बंद कर दिया। हमारे बीच कुछ बातों को लेकर विचारों का मतभेद है। परिवार से लड़ने के बजाय मैंने उसे खुद से अलग कर लिया है। आमिर की सफलता से मैं खुश हूं। मैं सड़क पर खड़ा होकर वड़ा पाव खाने वालों में से हूं। मैं अपनी जिंदगी इसी तरीके से जीता हूं। परिवार के बारे में बात करते हुए फैजल खान ने कहा कि मेरे अलग होने पर परिवार मुझसे दुखी हो गया।

आमिर खान से नहीं चाहिए कोई मदद
एक दिन आमिर खान मेरे घर पर आए उसके साथ पुलिस और डॅाक्टर्स भी थे। वो मुझसे कह भी रहे थे कि फैजल तुम ठीक हो। आमिर खान ने मुझसे कहा कि तुम सिजोफ्रेनिया के शिकार हो। सब पर शक करते हो। मैंने जवाब दिया कि ये गलत है। आमिर ने मुझसे कहा कि फैजल अगर अभी तुम मेरे साथ नर्सिंग होम नहीं चले तो यहां डॅाक्टर हैं। ये तुम्हें इंजेक्शन लगायेंगे। बेहोश करके तुम्हें ले जायेंगे। मैंने तब कहा था कि ये सब की जरूरत नहीं है। मैं ऐसे ही चलने के लिए तैयार हूं।

पानी में दवा मिलाकर दी जाती थी
फैजल खान ने कहा कि पुलिस के साथ रस्सी लेकर, डंडे लेकर आ रहे हो। कोजी नर्सिंग होम में ले गए। ये एक गैर कानूनी काम है। इसकी जरूरत नहीं है। मेरा फोन भी ले लिया गया। पानी में मेडसिन दिया जाता था मुझे।मैं भी 20-20 घंटे सोने लगा था। मुझे लगा कि ओवरडोज से मेरी जान भी जा सकती है।

मैं खुद से खुश हूं- फैजल खान
फिर मैंने अपनी बहन को फोन कर बोला कि मैं दवा लूंगा लेकिन ये तो पता चले कि कितनी दी जा रही है। फिर 20 दिनों के बाद मुझसे कहा गया कि आप घर जा सकते हैं। फैजल खान ने ये भी कहा कि मैंने आमिर से कभी करियर बनाने के लिए मदद नहीं मांगी। मैं सब खुद से करना चाहता हूं। मेरी सफलता और असफलता वो मेरी ही है।


Click it and Unblock the Notifications











