''ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने का.. सलमान खान पर कोई असर नहीं है....''
2017 में सलमान खान की एक फिल्म 'ट्यूबलाइट' आ चुकी है और दूसरी फिल्म आने वाली है। जी हां, हम टाईगर जिंदा है की बात कर रहे हैं। जबकि पहली फिल्म फ्लॉप हो चुकी है.. लिहाजा अब सारी उम्मीदें टाईगर जिंदा है पर टिकी हैं।
इस बारे में जब निर्देशक अली अब्बास जफर से बात किया गया तो उन्होंने कहा, मुझपर इसका कोई प्रेशर नहीं था। सलमान पर थोड़ा सा है। लेकिन मुझे बतौर निर्देशक अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है। वहीं, एक्टर भी आपकी फिल्म साइन करके कहीं ना कहीं आप भर भरोसा जताते हैं।

निर्देशक ने कहा, अच्छी बात यह है कि सलमान पर ट्यूबलाइट की वजह से कोई बदलाव नहीं दिखा था। वह टाईगर की सेट पर उसी एनर्जी और उत्साह के साथ पहुंचते थे। हम सबके अच्छे, बुरे दिन आते हैं। लेकिन यह आप पर है कि आप उससे किस तरह प्रभावित होते हैं।
यहां जानें, रिलीज के बाद किन किन रिकॉर्ड को तोड़ेगी टाईगर जिंदा है-


Click it and Unblock the Notifications