"फिल्मों के फ्लॉप होने से मैं नहीं डरता"

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि फिल्में के फ्लॉप होने से उन्हें डर नहीं लगता।

By Shweta

अगर किसी स्टार की एक फिल्म भी फ्लॉप होती है तो इसका असर उनके करियर पर पड़ता है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राबता बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि उन्हें और को-स्टार कृति सेनन को उम्मीद थी कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी।

[Confirm.. आ रही हैं ये स्टार किड.. जबरदस्त जोड़ी.. सुपरहिट डेब्यू.. FINAL है ]

इस बारे में जब सुशांत सिंह राजपूत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिल्मों के फ्लॉप होने से उन्हें डर नहीं लगता। सुशांत सिंह राजपूत ने कहा "मुझे फिल्में फ्लॉप होने से डर नहीं लगता। हां मुझे इसके खामियाजे के बारे में अच्छे से पता है क्योंकि मैं दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज छोड़ कर एक्टिंग की शुरूआत की। एक कमरे में हम 6 लोग रहते थे।"

failure-of-the-film-does-not-scare-me-says-sushant-singh-rajput

साथ ही सुशांत सिंह राजपूत ने ये भी कहा कि "मुझे हर प्ले के 250 रूपए मिलते थे।मैं बैकग्राउंड डांसर भी था और मैं काफी एक्साइटेड रहता था। मुझे पैसों की अहमियत के बारे में बखूबी पता है।जब मैं टीवी या थियेटर करता था तो मैं सोचता था कि मुझे सही तरीके से आगे बढ़ना है क्योंकि एक दिन मुझे सफल बनना है।"

सुशांत सिंह राजपूत ने साथ ही ये भी कहा कि "मैं जब थियेटर करता था, टीवी करता था या बैकग्राउंड डांसर था तब भी मैं सफल था।" आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत चंदा मामा दूर के, धर्मा प्रोड्क्शन की ड्राइव और अभिषेक कपूर की केदारनाथ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू करेंगी

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X