पापा के कारण सुम्बुल और फहमान के रिश्ते के बीच आई खटास, इमली के आर्यन ने तोड़ी चुप्पी

इमली सीरियल स्टारप्लस के सबसे हिट शोज में एक रहा। इस शो में फहमान खान और सुम्बुल तौकीर खान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। दोनों ने इमली और आर्यन का किरदार निभाया था। लेकिन असल जिंदगी में भी फैन्स सुम्बुल और फहमान को साथ में देखना चाहते हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फहमान खान ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि जब सुम्बुल बिग बॉस 16 से बाहर निकली तो उसने मुझे फोन करके यह बताया कि उसे ऐसा लगता है कि मैंने उसे ठीक से सपोर्ट नहीं किया। लेकिन हमने इस बात को समझाने की काफी कोशिश की। फहमान ने ये भी खुलासा किया कि वह उनके घर इसीलिए नहीं रहे क्योंकि उनके पिता को पसंद नहीं। इसी वजह से जो भी खबरें सामने आ रही थी उन्हें शांत करने के लिए मैंने फैन्स से झूठ कह दिया था।
सुम्बुल ने म्यूजिक वीडियो करने से किया था इंकार
फहमान खान ने इसी इंटरव्यू के दौरान आगे यह भी बताया कि सुम्बुल के पिता शुरु शुरु में काफी नाराज हो चुके थे और ऐसा इसीलिए क्योंकि किसी ने उनसे पहले गाने का एक हिस्सा शेयर कर दिया था। जिसकी वजह से वह असहज महसूस करने लगे थे। सुम्बुल और फहमान साथ में दो म्यूजिक वीडियो भी करने वाले थे। लेकिन सुम्बुल ने ताबिश पाशा के गाने करने से इनकार कर दिया क्योंकि उनके पिता उनसे नाराज थे।
फहमान और सुम्बुल के बीच बढ़ी दूरियां
फहमान खान ने ये भी बताया कि उन्होंने सुम्बुल से कई बार बात करने की कोशिश की थी और इन सभी चीजों को सुलझाने का फैसला भी लिया था। लेकिन उनके पिता मानने को तैयार ही नहीं हुए। इसी वजह से म्यूजिक वीडियो के लिए भी एक्टर ने इंकार कर दिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फहमान और सुम्बुल के बीच दिन पर दिन दूरियां बढ़ती ही चली जा रही है। फहमान ने बताया कि उन्होंने इन सभी चीजों को सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया। इतना ही नहीं जब एक्टर ने एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल का एपिसोड किया तब सुम्बुल से फहमान की बात हुई। जिसके बाद एक्ट्रेस फूट-फूट कर रोने लग गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











