Fact Check: RJ महवाश संग डेटिंग की खबरों के बीच इस एक्ट्रेस के हाथ से खाना खाते दिखे चहल? चौंका देगा ये वीडियो

Yuzvendra chahal

Fact Check: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि जब से युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ है तब से उनके रिलेशनशिप को लेकर भी जमकर चर्चाएं हो रही हैं।

बता दें कि धनाश्री से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महावश के साथ जोड़ा जा रहा है। बीते दिन युजवेंद्र चहल ने एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें वह गुलाब का गुलदस्ता लिए नजर आ रहे थे। चहल के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि यह फूल आरजे महावश ने भी भिजवाए हैं, लेकिन बाद में चहल ने इस स्टोरी को डिलीट कर दिया था।

एक्ट्रेस के हाथ का खाना खाते दिखे चहल
जहां युजवेंद्र चहल और आरजे महावश का नाम सुर्खियो में है अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल IPL में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हैं ऐसे में उनका वीडियो प्रीति जिंटा के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रीति जिंटा युजवेंद्र चहल को अपने हाथ से आलू का पराठा बनाकर खिला रही हैं। वहीं चहल भी बड़े ही चाव से आलू पराठा खाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा और चहल अच्छे दोस्त हैं। दोनों ही टीम का हिस्सा हैं जिस वजह से दोनों का बॉन्ड भी अच्छा है।

क्या है वीडियो की सच्चाई
युजवेंद्र चहल और प्रीति जिंदा का वायरल हो रहा यह वीडियो AI द्वारा जनरेट किया या है। इस वीडियो में जरा भी सच्चाई नहीं है, लेकिन इस वीडियो को जिस तरह से एडिट किया गया है उसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। वीडियो में इतनी रियलिटी है कि वीडियो में अंतर पर पाना भी मुश्किल है, लेकिन इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये रिश्ता क्या कहलाता है तो वहीं दूसरे ने लिखा- शुक्र है कि AI एडिट है वरना हम तो डर ही गए थे।

Disclaimer: यह फोटो/वीडियो AI द्वारा जनरेट है। फिल्मीबीट किसी भी तरह से AI फोटो/वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X