Fact Check: जेल के अंदर राजपाल यादव से बनवाई जाती थीं ढेरों रोटियां? वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो!
Rajpal Yadav Making Roti in Jail: राजपाल यादव फिलहाल जेल से बाहर हैं। हाल ही में अचानक उनके ऊपर मुसीबतें आ गईं थीं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोटियां बेलते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि चेक वो 9 करोड़ के बाउंस मामले में राजपाल यादव जेल गए थे और इसके बाद ये वीडियो सामने आ रहा है। आप देख सकते हैं कि अभिनेता धोती कुर्ता पहने हुए हैं और उनके आसपास कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं।
अगर आप भी इस तस्वीर को देखकर चौंक गए हैं तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़िए। इस तस्वीर की सच्चाई आपको हैरान करने वाली है।
क्या जेल में रोटी बनाते थे राजपाल यादव?
इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन इस वीडियो के फैक्ट को चेक करने पर पता चला है कि राजपाल यादव रोटी तो बना रहे हैं लेकिन ये वीडियो जेल का नहीं है। गौरतलब है कि ये वीडियो राजपाल यादव की भतीजी की शादी का है। यूपी में लोग ये बात मानते हैं कि लड़कियों की शादी में सेवा करना अच्छा होता है। राजपाल यादव के इस वीडियो के सामने आते ही फैंस कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हिंदी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले राजपाल यादव यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।
लोगों ने दिए मिले जुले रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। कई लोगों को वीडियो जेल का ही लगा है और इसके बाद वो कमेंट्स कर रहे हैं। किसी का कहना है कि फेक है तो किसी ने कहा है कि जेल है। राजपाल यादव के मुसीबत के वक्त इंडस्ट्री के कई सितारे उनकी मदद को सामने आए थे और इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे पहले सामने आया था। फिलहाल उनकी मुश्किलें आसान हैं और वो फिर से काम करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications















