Fact Check: बेहद क्यूट है विराट-अनुष्का की बेटी वामिका, फर्स्ट लुक हुआ लीक? सच्चाई जानकर पकड़ लेंगे सिर
Vamika face reveal: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभी तक अपनी बेटी वामिका को छिपाकर रखा है और कहीं पर भी कोशिश करती हैं कि उसका चेहरा नाम सामने आ पाए। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि दोनों को परेशान करने के लिए काफी है।

ना चाहते हुए भी वामिका की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस दौरान वामिका विराट और अनुष्का दोनों के साथ नजर आ रही है। बेहद क्यूट चेहरा और ऐसा लग रहा है कि मानों मम्मा पापा के खास फीचर्स लेकर बिटिया पैदा हुई है। dharamveerproductions9 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इस तस्वीर को साझा किया गया है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रही है।
क्या है तस्वीर की सच्चाई?
इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब एक सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ये वामिका की ही तस्वीर है या फिर किसी ने शरारत के तहत एआई से बनाई है। जांच करने पर पता चला कि ये वामिका की ओरिजनल तस्वीर नहीं है बल्कि किसी ने एआई की मदद से इसको बनाया है।
जी हां, इसके पहले भी वामिका की कई तस्वीर को डीपफेक करके वायरल किया गया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नहीं चाहते हैं कि अभी उनकी बेटी मीडिया के सामने आए। हालांकि इस एआई तस्वीर को लेकर उन दोनों ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वाह, ये तो दोनो का मिक्सचर है क्यूटी।'' एक ने लिखा, ''पूरा चेहरा विराट भाई के बचपन का है।'' एक ने लिखा, ''एआई की मदद से बनाई है।'' एक ने लिखा, ''एआई क्यूट है।'' एक ने लिखा, ''पूरी एआई पे गई है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट...


Click it and Unblock the Notifications











