Fact Check: गिरफ्तारी के डर से फूट-फूट के रोए रणवीर इलाहाबादिया ? बोले- अब सब खत्म हो गया...

Fact Check: Ranveer Allahbadia Cried bitterly Video Viral: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वैसे तो उनके पॉडकास्ट पर तमाम नामी हस्तियां आती रही हैं, लेकिन जब से वह समय रैना के शो Indian's Got Latent का हिस्सा बने हैं तब से उनके लिए मुसीबत खड़ी हो चुकी है। दरअसल रणवीर इलाहाबादिया अश्लील कॉमेडी की वजह से बुरे फंस चुके हैं उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।
मुंबई में और असम में उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। बीते दिन मुंबई पुलिस भी उनके घर आई थी। पुलिस ने उनसे तमाम सवाल जवाब किए थे, लेकिन अभी तक पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। रणवीर इलाहाबादिया का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह पछताकर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ अफवाहें तो ऐसी भी हैं कि इस घटना के बाद रणवीर इलाहाबादिया का निक्की से ब्रेकअप भी बो चुका है। फिलहाल तो इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल तो हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर इलाहाबादिया बुरी तरह फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह आगे कहते हैं कि- 'मुझे बुरा इस बात का लग रहा है कि सब काम बंद हो गया है। मुझे पछतावा हो रहा है। पूरी ही टीम को एक्सपोज कर दिया और मेरी वजह से पूरा काम बंद हो गया। मुझे व्लॉग नहीं करना ये सब।'
बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- इतना बड़ा केस हो गया लेकिन गालियां अभी भी नहीं छूट रही हैं। वहीं दूसरे ने लिखा-गलतियां सभी से होती हैं, लेकिन यही एक बड़ा सबक भी बना जाता है। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- दूसरा चांस मांगो शायद सब ठीक हो जाए।
क्या है वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया का यह वीडियो किसी अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है।लेकिन यह रणवीर का पुराना वीडियो है जो उनके यूट्यूब चैनल पर कोरोना काल के दौरान डाला गया था। रणवीर वीडियो में बताते हैं कि उन्हें कोरोना की वजह से कोरेंटाइन रहना पड़ेगा जिस वजह से उनका काम इफेक्ट होगा और इससे उनकी टीम पर भी असल पड़ेगा। अपने काम और अपनी टीम की फिक्र करते हुए रणवीर वीडियो में रोते नजर आ रहे हैं। फिलहाल तो रणवीर का यह पुराना वीडियो एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे ताजा कॉन्ट्रोवर्सी से जोड़ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications