..................... Fact Check: Mrunal Thakur dating Elvish Yadav? AI generated photo sparks a stir - Hindi Filmibeat

Fact Check: एल्विश यादव के प्यार में पड़ीं मृणाल ठाकुर? वायरल तस्वीर ने मचाया बवाल, ये है सच्चाई..

Mrunal Thakur Dating Elvish Yadav: मृणाल ठाकुर इस वक्त अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर खबरों में हैं। वरुण धवन और पूजा हेगड़े के साथ उनको काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा सामने आया है कि फैंस को यकीन नहीं हो रहा है।

Mrunal Thakur

दरअसल कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो मृणाल ठाकुर के डेट के दौरान की हैं। इस तस्वीर में उनके साथ कोई और नहीं बल्कि मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव नजर आ रहे हैं।

Also Read
'मेरी सास सेंसुअलिटी की मिसाल थीं लेकिन..' करीना कपूर खान ने शर्मिला टैगोर को लेकर क्यों कही थी ऐसी बात?
'मेरी सास सेंसुअलिटी की मिसाल थीं लेकिन..' करीना कपूर खान ने शर्मिला टैगोर को लेकर क्यों कही थी ऐसी बात?

इन तस्वीरों और रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मृणाल ठाकुर इस वक्त एल्विश यादव को डेट कर रही हैं और इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। यूट्यूब मशहूर होने के बाद टीवी में अपना दम दिखाने वाले एल्विश यादव की इन तस्वीरों को फैंस की तरफ से धड़ाधड़ साझा किया जा रहा है। वो मृणाल ठाकुर के साथ में किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं।

Fact Check: क्या है तस्वीरों की सच्चाई?

मृणाल और एल्विश की इन तस्वीरों जिसने भी देखा वो हैरान रह गया कि आखिरी ये जोड़ी कैसे बन गई। फैक्ट चेक करने पर पता चला कि, ये फोटो या वीडियो AI से बनाया गया है। जी हां, वीडियो और तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है और असल जिंगदी से इसका कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि एआई की मदद से आए दिन किसी ना किसी स्टार की फर्जी तस्वीरें और वीडियोज एडिट करके वायरल किया जाता है। हैरानी की बात है कि कई यूजर्स बिना फैक्ट्स जांचे इन बातों को सच समझ जाते हैं और गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं।

एल्विश यादव और मृणाल दोनों के फैंस इस वीडियो और तस्वीर को देखकर सीधे तौर पर कह रहे हैं कि ये एआई जनरेटेड है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने डिबेट छेड़ दी है। किसी भी एक्ट्रेस को इस तरह से किसी के साथ जोड़कर दिखाना गलत है। मृणाल ठाकुर अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं तो वहीं एल्विश यादव लगातार किसी ना किसी रियालिटी शो का हिस्सा बनते रहते हैं।

Read more about: elvish yadav mrunal thakur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X