..................... Fact Check: Lucknow Bride wear Banarasi Bikini in her own wedding, know the truth - Hindi Filmibeat

लखनऊ की लड़की ने बनारसी बिकिनी पहन लिए सात फेरे ? सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही नई दुल्हन की तस्वीर

Lucknow Bride

Lucknow Bride wear Banarasi Bikini Viral Photo: शादी के सीजन में आए दिनों कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ही होते रहते हैं।

नई तरह की शादियां नई सजावट और ब्राइड एंट्री इन दिनों जमकर चर्चाओं में है, लेकिन फिलहाल तो सोशल मीडिया पर लखनऊ की दुल्हन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दुल्हन लाल लहंगा नहीं बल्कि बनारसी बिकिनी पहनी नजर आ रही है।

दुल्हन ने बिकिनी पहन लिए सात फेरे !
वायरल हो रही तस्वीर में देख सकते हैं कि दुल्हन पीले रंग की बिकिनी सिर पर दुपट्टा, हाथों में चूड़ा गले में हैवी नेकलेस हाथों में मेहंदी लगाए सजी धजी नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर दुल्हा क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहा है। जहां दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहना रही है।

बिकिनी में दुल्हन को देख चौंक गए लोग
जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई यह तेजी से वायरल होने लगी। इस तस्वीर को देख लोग तो चौंक ही गए। कुछ लोग तो यह यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि यह तस्वीर सच्ची है तो कई लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। अगर आपके भी मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं तो चलिए फैक्ट चैक के जरिए जानते हैं कि इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है और इस तस्वीर को किए जाने वाले दावों में कितना दम है।

क्या है इस तस्वीर की सच्चाई
दरअसल लखनऊ की बताई जाने वाली यह लड़की जो अजीब लिबास में शादी के बंधन में बंधने जा रही है यह कोई रियल लड़की नहीं है। दरअसल यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है। तस्वीर में इतनी सच्चाई है कि इस तस्वीर को देखकर लोग इसे सच्ची तस्वीर समझ बैठे और तस्वीर को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे। बता दें कि इस तस्वीर का वास्तविकता से कोई भी लेना देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X