Fact Check: लीक हो गया कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे का फर्स्ट लुक? तारीफें करते नहीं थक रहे लोग
Katrina Kaif's Daughter First Look: 7 नवंबर 2025 को कौशल परिवार के घर एक नन्ही सी परी ने जन्म लिया और उस दिन सभी बेहद खुश थे। जी हां, कैटरीना कैफ ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था और विकी कौशल के साथ साथ पूरे परिवार ने उस दिन को काफी एंजॉय किया था।

किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पति पत्नी होंगे और उनका प्यारा से परिवार होगा। जन्म के बाद से ही लोग बस चाहते हैं कि उनको जल्दी से विक्की कौशल और कैटरीना कैफ वो क्यूट एंजल का चेहरा देखने को मिल जाए।
काफी समय से चली आ रही वो मनोकामना लोगों की अब पूरी हो गई है क्योंकि ना चाहते हुए कैटरीना कैफ की एक तस्वीर बच्चे के साथ लीक हो गई है। इस तस्वीर में कैटरीना की गोद में उनका बेटा नजर आ रही है जो कि बेहद क्यूट है और उसपर से आपकी नजर नहीं हटेगी। लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद आपको नीचे दी गई डिटेल्स जरूर पढ़नी चाहिए।
क्या है कैटरीना कैफ की इस तस्वीर की हकीकत?
दरअसल ये वक्त एआई का है और हर हाल में किसी भी चीज पर यकीन करने से पहले आपको फैक्ट्स जरूर चेक करने चाहिए। फिल्मीबीट ने जब इस तस्वीर को रियालिटी चेक किया तो ये पूरी तरह से फर्जी निकली। जी हां, ये कैटरीना कैफ के बेटे का फर्स्ट लुक नहीं है बल्कि एक एआई तस्वीर है जिसको किसी ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अफवाह फैलाने किए इस्तेमाल किया है। हालांकि इस तस्वीर को लेकर अभी तक कैटरीना या विक्की का रिएक्शन नहीं आया है। अभी तक दोनों ने अपने बेटे को मीडिया से छिपाकर रखा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वाह ये तो बहुत क्यूट है।'' एक ने लिखा, ''अरे ये तो एआई है यकीन ना करो।'' एक ने लिखा, ''बिल्कुल विकी पर गया है।'' एक ने लिखा, ''एआई वाले काफी समझदार हो गए हैं।'' एक ने लिखा, ''शानदार।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












