Fact Check: सुभाई घई ने शाहरुख खान से पैरों पर गिरकर मंगवाई थी माफी? पुराने वीडियो ने काटा बवाल, ये है सच्चाई!

Shahrukh Khan Subhash Ghai Video: शाहरुख खान को किंग खान कहा जाता है। कहते हैं कि पूरी दुनिया में लोग उनको जानते हैं वो जिस चीज को छू देते हैं वो सोना हो जाती है। ऐसे में उनका एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और ये तब का वीडियो है जब शाहरुख खान किंग नहीं हुआ करते थे।

Shahrukh Khan

करियर के शुरुआती दौर में अपने आपको साबित करने की कोशिश करते शाहरुख खान का एक वीडियो फैलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो में शाहरुख खान सुभाष घई के पैरों पर गिरकर माफी मांग रहे हैं।

शाहरुख खान घुटने के बाल सुभाष घई के पास जमीन पर बैठे हैं और बार बार हाथ जोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि अब इस वीडियो को वायरल किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि इसीलिए सलमान खान पसंद है क्योंकि वो ये सब नहीं करता।

क्या है वीडियो की सच्चाई?

कहा जा रहा है कि किसी बात को लेकर सुभाष घई ने शाहरुख खान से इस तरह माफी मंगवाई थी। हालांकि सच्चाई इससे पूरी तरह अलग है। ये वीडियो परदेस के समय का है और इसमें सुभाष घई मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान शाहरुख खान आए और सुभाष घई का शुक्रिया करते हुए इस तरह से सम्मान दे रहे थे।

सुभाष घई भी इस चीज से हैरान थे कि शाहरुख खान ऐसा क्यों कर रहे हैं। वो बार बार मीडिया से कैमरों को बंद करने के लिए बोल रहे थे। सुभाष घई भी बाद में शाहरुख खान के इस सम्मान के बाद गंभीर हो गए और उनको पुचकारने लगे। ओरिजनल वीडियो में दोनो की बातें कैद हैं।

शाहरुख और सुभाष के बीच हुई ये बातें

शाहरुख खान आते हैं तो सुभाष घई पूछते हैं, ''आपका इंटरव्यू हो गया?'' शाहरुख खान उनके पैर छूने लगते हैं और कहते हैं, ''इस तरह से हर एक्टर उनको सम्मान देते हैं।'' सुभाष घई कहते हैं, मैं ये वापस करूं क्या? शाहरुख खान जमीन पर बैठ जाते हैं और उनके पैरों पर अपना सिर लगा लेते हैं। सुभाष घई शाहरुख को पुचकारते हैं और कहते हैं, ''क्यों? जरा प्लीज कैमरा बंद करें।'' शाहरुख खान हाथ जोड़कर बैठ जाते हैं और कहते है, ''इंटरव्यू लेते रहिए मैं ऐसा ही रहूंगा।'' सुभाष घई कहते हैं, ''मेरे बच्चे ऐसे नहीं करते हैं।'' सुभाष घई शाहरुख खान को पास बिठा लेते हैं। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan subhash ghai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X