Fact Check: सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर? वायरल हुई तस्वीर, जानिए सच!

Salim Khan Health Update: 'शोले' जैसे कई फिल्मों को अपने लेखन से चार चांद लगाने वाले मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। अचानक तबीयत बिगड़ने को लेकर उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Salim Khan

ऐसे में आए दिन कोई ना कोई सितारे अस्पताल के बाहर स्पॉट किया जाता है और लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचते रहते हैं। ऐसे में एक तस्वीर सीधे हॉस्पिटल के रूप से सामने आई है जिसमें जावेद अख्तर और अमिताभ बच्चन को सलीम खान के साथ बैठे देखा जा सकता है।

ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों दिग्गज सलीम खान का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन क्या ये सच है? इस तस्वीर की हकीकत आपके होश उड़ा सकती है।

क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई?

इस फोटो में नजर आ रहे ये तीने सितारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और सुपरहिट्स भी दी हैं। सलीम जावेद की जोड़ी उस वक्त अमिताभ बच्चन की फिल्मों को नई ऊंचाइयों तक ले जाती थी। लेकिन इस तस्वीर की बात करें तो ये पूरी तरह से फर्जी है। सलीम-जावेद और अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर किसी ने एआई के माध्यम से बनाई है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। कई लोग इसको सच मान रहे हैं लेकिन ये पूरी तरह से फेक है। ऐसी तस्वीरें सामने आएं तो साझा करने से पहले पुष्टि करना जरूरी है। फिलहाल इस तस्वीर पर खान परिवार से किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

अपडेट्स के लिए किया मना

सलीम खान के भर्ती होने के एक दो दिन तक अस्पताल से उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट्स सामने आती रही हैं लेकिन बाद में सलमान खान ने ऐसा करने से मना कर दिया था। अब अस्पताल की तरफ से किसी तरह की हेल्थ अपडेट मीडिया को नहीं दी जा रही है। सलमान खान इन सबके बीच अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर बिजी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X