Fact Check: आराध्या बच्चन की तस्वीर के साथ छेड़छाड़, 14 की उम्र में ऐसा लुक देख भड़के लोग
Aaradhya Bachchan Western Look: बच्चन परिवार किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती है लेकिन इस वक्त ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की एक तस्वीर को लेकर चर्चा हो रही है।

14 साल की आराध्या की एक फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें वो वेस्टर्न ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया है कि ऐसे कैसे हो सकता है क्योंकि ऐश्वर्या राय बेटी हमेशा नॉर्मल कपड़े ही पहनाती हैं। आराध्या स्कूल में हैं और किसी ने किसी वजह से वो चर्चा में आ ही जाती हैं।
Aaradhya Bachchan AI Photo: आराध्या बच्चन की फेक तस्वीर
आराध्या बच्चन की इस वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वो वेस्टर्न ड्रेस पहनकर स्टाइल मारती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि सच्चाई ये है कि ये आराध्या की असली तस्वीर नहीं है बल्कि किसी ने उनके तस्वीर से छेड़छाड़ की है और एआई की मदद से ऐसी फोटो बनाकर वायरल कर दी है।
आराध्या और बच्चन परिवार को तो शायद पता भी नहीं होगा कि किसी 14 साल की बच्ची की तस्वीर के साथ क्या किया। देखने वाली बात होगी कि ऐश का रिएक्शन इस पर आता है या नहीं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर से साथ छेड़छाड़ हुई है, इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।
Bachchan Family Controversy: सुलझ गया ऐश-अभिषेक का विवाद
कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है और दोनों तलाक ले सकते हैं। इस दौरान लोगों को आराध्या के भविष्य की चिंता हुई थी। हालांकि अब सबकुछ सही है लेकिन ऐश को अपनी सास और ननद के साथ नहीं देखा जाता है। अक्सर वो अभिषेक और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आती हैं। फिलहाल आप देखिए आराध्या की ये तस्वीर जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications















