Fact Check: 'मैं और किरण हमेशा साथ हैं..' आमिर खान का वीडियो देख भड़क जाएंगी नई नवेली दुल्हन गौरी स्प्रैट?

Aamir Khan and Kiran Rao video: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। गौरी आमिर खान की तीसरी पत्नी हैं। इसके पहले आमिर खान की लाइफ में किरण राव और रीना दत्ता रह चुकी हैं।

Aamir Khan and Kiran Rao

गौरी से शादी के बीच आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किरण राव के साथ नजर आ रहे हैं और खुलकर कह रहे हैं कि वो दोनों साथ हैं। ऐसे में फैंस हैरान हैं कि नई नवेली शादी करके आमिर खान किरण राव के साथ ऐसा वीडियो बना रहे हैं जो कि काफी हैरान करने वाला है। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई जानकर आप दंग रह जाएंगे।

Also Read
Alpha Box Office Day 4: चौथे दिन मुंह के बल गिरी आलिया भट्ट की फिल्म, नहीं काम आया किसी का स्टारडम
Alpha Box Office Day 4: चौथे दिन मुंह के बल गिरी आलिया भट्ट की फिल्म, नहीं काम आया किसी का स्टारडम

फैक्ट चेक पर खुला राज

आमिर खान और किरण राव का ये वीडियो अभी का नहीं है। किसी ने शरारत करते हुए इस वीडियो को अभी का बताकर साझा किया है। ये वीडियो तब का है जब किरण राव और आमिर खान की तलाक हुआ था और दोनों उस वक्त पानी फाउंडेशन के लिए काम कर रहे थे।

आमिर खान ने इस वीडियो में कहा कि, ''कल आपने हमारी तलाक की अनांउसमेंट के बारे में पढ़ा होगा या सुना होगा। आप शॉक लगा होगा और दुख भी हुआ होगा। तो हम दोनों आपसे सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि हम दोनों काफी खुश हैं। हम लोग एक ही परिवार हैं। हमारे रिश्ते में चेंज आया है लेकिन हम दोनों एक दूसरे के साथी हैं। पानी फाउंडेशन हमारे लिए आजाद की तरह है, बच्चा है हमारा। तो हम दोनों हमेशा फैमिली रहेंगे। बस हमारे लिए दुआ करिए प्रार्थना करिए कि हम खुश हों।'' ये वीडियो अब वायरल हो रहा है जो कि कई साल पुराना है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

आमिर खान की तीसरी शादी के बीच लोगों ने उनको काफी ट्रोल किया था। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा, ''हमें क्यों दुख पहुंचेगा।'' एक ने लिखा, ''पैसा पैसा किरण जी।'' एक ने लिखा, ''क्या समझदारी है।'' एक ने लिखा, ''नही नही हम पागल हैं।'' एक ने लिखा, ''हजार बार करो हमें क्या।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: aamir khan kiran rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X