एक्टिंग का पूरा पैसा दान कर देती हैं Shalini Passi, बोलीं- मैं चाहती हूं कि...

Shalini Passi: 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आई मशहूर बिजनेस वूमेन शालिनी पासी इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई। उनके लग्जरी लाइफ़स्टाइल और फैशन सेंस के जरिए वह लोगों को काफी पसंद आई। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उन्हें जो भी इस शो से फीस मिली है उसे दान कर दिया है।
आज तक के साथ इंटरव्यू के दौरान शालिनी पासी ने इस पर बात की और कहा कि "मेरी पूरी एक्टिंग की फीस बिहार में यूनिसेफ के जरिए एक गांव में चली जाती है। मेरी सारी एक्टिंग की फीस दान में जाती है। मैं यूनिसेफ के साथ में बहुत लगन के साथ काम करती हूं। मैं महिलाओं को लेकर एक शो बनाने की भी कोशिश कर रही हूं।"
शालिनी पासी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं एक ऐसा शो बनाना चाहती हूं जो भारतीय संस्कृति को उजागर करें।कई बार मुझसे कह दिया जाता है कि ऐसे शो को बहुत कम लोग देखेंगे। हालांकि इसके बावजूद भी मैं अपने भारत को, संस्कृति को और महिलाओं की शक्ति को दिखाना चाहती हूं।"
नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में शालिनी पासी को काफी पसंद किया गया और उनकी लग्जरी लाइफ के बारे में भी जानने को मिला। यहां तक कि उनके घर भी किसी महल से काम नहीं है और वह एक आर्ट कलेक्टर भी है। इतना ही नहीं वह करोड़ों की कीमत वाली पेंटिंग और आर्ट खरीदा करती है


Click it and Unblock the Notifications











